4 WWE Superstars जिन्हें Extreme Rules 2022 में हार से नुकसान नहीं होगा

Ujjaval
WWE Extreme Rules में कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे
WWE Extreme Rules में कई बड़े स्टार्स नज़र आएंगे

Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 इवेंट के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। WWE ने इस इवेंट के लिए अभी तक 6 मैच तय कर दिए हैं। फैंस को इस इवेंट से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि WWE के पिछले दो शोज़ जबरदस्त साबित हुए हैं। WWE पर Extreme Rules को भी रोचक बनाने का दबाव होगा।

इस इवेंट में कुछ सुपरस्टार्स की हार होगी वहीं कुछ बड़ी जीत दर्ज करेंगे। कई ऐसे रेसलर्स हैं जिन्हें हार से फर्क पड़ेगा, वहीं कुछ को हार से नुकसान नहीं होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें Extreme Rules में हार से उतना ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

4- WWE दिग्गज ऐज

ऐज का Extreme Rules 2022 में अहम किरदार रहने वाला है। उनका इस शो में फिन बैलर के खिलाफ "आई क्विट" मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में हर एक फैन ऐज की जीत की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, जजमेंट डे के सदस्य मैच में दखल देकर जरूर ही बैलर की मदद करेंगे।

अगर इस मैच में ऐज की हार होगी तो उनके करियर पर उतना फर्क नहीं पड़ेगा। पिछले कुछ समय में ऐज को कई बड़े मैचों में हार मिली है और इससे उनके विरोधियों को फायदा मिला। हालांकि, उनकी लिगेसी पर फर्क नहीं पड़ा है और उनका कद कम नहीं हुआ है। इसी कारण अगर उनकी Extreme Rules में हार होगी तो उन्हें उतना फर्क नहीं पड़ेगा।

3- बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर और बेली के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में किसी एक को विजेता के रूप में चुनना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, बियांका ब्लेयर को अगर हार मिलती है, तो इससे उन्हें उतना नुकसान नहीं होगा क्योंकि वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

पिछले दो सालों में उन्हें सबसे बढ़िया तरह से बुक किया गया है और उन्हें Raw विमेंस चैंपियन के तौर पर लंबा समय हो गया है। इसी कारण ब्लेयर को एक हार से फर्क नहीं पड़ेगा। वो यहां टाइटल गंवा सकती हैं और किसी अन्य स्टार के साथ दुश्मनी शुरू कर सकती हैं। ब्लेयर को हार से नुकसान नहीं होगा।

2- ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस के बीच WWE ने एक स्ट्रैप मैच का ऐलान किया है। यह मुकाबला काफी शानदार साबित हो सकता है। मैकइंटायर WWE के टॉप सुपरस्टार हैं और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। कैरियन क्रॉस को WWE में अब बड़ा पुश मिलने लगा है।

अगर क्रॉस की हार होती है तो इससे उनका मोमेंटम खराब होगा। दूसरी ओर मैकइंटायर को हार से उतना फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वो एक अलग स्तर के स्टार हैं। वो इस मैच में हारकर कैरियन क्रॉस को हील के तौर पर आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। ड्रू को इस हार से नुकसान नहीं होगा।

1- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच फाइट पिट मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच यह मुकाबला तगड़ा रह सकता है। उनके बीच आखिरी मैच Clash at the Castle में हुआ था और इसमें रॉलिंस की जीत हुई थी। अब मैट को बदला लेना होगा और उनके पास इस मैच में फायदा है।

वो फाइट पिट मैच में लड़ चुके हैं और सैथ के पास उतना अनुभव नहीं है। सैथ रॉलिंस ने पहले भी कई मैच हारकर नए सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद की है। इसी कारण अगर उन्हें हार मिलती तो उनका कद कम नहीं होगा। हालांकि, मैट रिडल को जरूर इस जीत से फायदा मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links