WWE के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE को बिजनेस के मामले में फायदा हुआ है। साथ ही कंपनी के बड़े इवेंट्स को जबरदस्त सफलता मिली है। 2022 में बड़े सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और नए सुपरस्टार्स को भी इस साल अपना नाम बनाने में मदद मिली है। WWE में इस साल ढेरों टाइटल चेंज हुए हैं और कई सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। अभी 2022 के समापन में काफी समय है और कई अन्य रेसलर्स भी चैंपियनशिप जीतेंगे। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शायद इस साल चैंपियन नहीं बन पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2022 में शायद ही कोई चैंपियनशिप जीत पाएंगे। 4- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर View this post on Instagram Instagram Postशायना बैजलर के पास काफी टैलेंट है लेकिन मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया है। बैजलर ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जरूर जीती है और इसके अलावा उन्होंने कुछ खास काम नहीं किया है। वो इस समय SmackDown में नजर आ रही हैं लेकिन उन्हें बढ़िया तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है। वो काफी कम मौकों पर टेलीविजन पर दिखाई देती हैं और उन्हें बड़े मैचों में कई बार आसानी से हार का सामना भी करना पड़ता है। अभी विमेंस डिवीजन में काफी नई सुपरस्टार्स आ गई हैं और उन्हें अच्छी तरह पुश मिल रहा है। इस बीच शायना के लिए 2022 में चैंपियनशिप जीतना काफी ज्यादा मुश्किल रहेगा। वो शायद ही इस साल चैंपियन बनेंगी। 3&2- जिंदर महल और शैंकी View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल और शैंकी दोनों काफी समय से SmackDown ब्रांड पर नजर आ रहे हैं। उन्हें बढ़िया तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। दोनों सुपरस्टार्स ने इस साल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच लड़ा है लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली है। इन भारतीय सुपरस्टार्स के पास काफी टैलेंट है। WWE में उन्हें इसके बावजूद भी पुश नहीं मिल रहा है। महल और शैंकी को टीवी टाइम ही नहीं मिल रहा है और इसी वजह से काफी मुश्किल है कि उन्हें टैग टीम या सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में फिर चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलेगा। अगर उन्हें मौका मिल भी जाता है तो उनके लिए टाइटल्स जीतना काफी मुश्किल रहेगा। 1- ऐज View this post on Instagram Instagram Postऐज ने 2020 में अपना रिटर्न किया था और इसके बाद से उन्होंने अपने फैंस को प्रभावित किया है। उन्होंने कुछ मौकों पर चैंपियनशिप मैच लड़े हैं लेकिन वो टाइटल जीतने में असफल रहे हैं। हर कोई उन्हें फिर वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है लेकिन यह चीज़ 2022 में शायद संभव नहीं है क्योंकि वो अभी अपने फैक्शन पर ध्यान दे रहे हैं। ऐज ने जजमेंट डे नाम का ग्रुप तैयार किया है। अभी इस फैक्शन में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली शामिल हैं। हालांकि, WWE इसमें कुछ अन्य रेसलर्स को भी जोड़ना चाहता है। इसके अलावा उनकी एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन के साथ दुश्मनी चल रही है। उन्हें फैक्शन को बनाने और पूरी तरह तैयार करने में समय लगेगा और इस वजह से वो शायद 2022 में चैंपियन नहीं बन पाएंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।