4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते फिल्मों में काम कर चुके हैं

द ग्रेट खली और ब्रॉन स्ट्रोमैन
द ग्रेट खली और ब्रॉन स्ट्रोमैन

WWE स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अंतर्गत आती है, जिसकी पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करने की होती है। इसके बावजूद लोग प्रो रेसलिंग को एक नकली खेल कहने की भूल कर बैठते हैं। प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए आपकी रेसलिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग स्किल्स का अच्छा होना भी जरूरी है।

Ad

इन्हीं एक्टिंग स्किल्स के दम पर कई WWE सुपरस्टार्स ने फिल्मी दुनिया में भी अपार सफलता प्राप्त की हुई है। फिल्मी दुनिया में मौजूद पूर्व या मौजूदा WWE सुपरस्टार्स की बात करें तो द रॉक (The Rock), जॉन सीना (John Cena), बतिस्ता (Batista) और बिग शो (Big Show) जैसे बड़े नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं।

WWE नेटवर्क भी समय-समय पर टीवी शोज़ और मूवी बनाता रहता है, लेकिन वो केवल WWE सुपरस्टार्स पर आधारित होती हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम उन कुछ सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें आप नहीं जानते कि वो फिल्मों में काम कर चुके हैं।

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था और आगे चलकर वो कंपनी के बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक बने। भारत के इतिहास के सबसे पहले WWE वर्ल्ड चैंपियन खली बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनकी सबसे पहली फिल्म 'द लॉन्गेस्ट यार्ड' थी, जिसमें उन्होंने टर्ली नामक किरदार निभाया था।

Ad

कमाई के मामले में उनकी अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म Get Smart रही, जिसने करीब 230 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी। इस फिल्म में उन्होंने दलीप का किरदार निभाया और साथ ही उन्हें स्टीव कैरेल और ऐनी हैथवे जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम करने का अवसर मिला।

वहीं बॉलीवुड में वो कुश्ती और रामा: द सेवियर में काम कर चुके हैं, दुर्भाग्यवश उनकी बॉलीवुड में दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थीं। साथ ही वो भारत और कई अमेरिकी टीवी शोज़ में भी नजर आ चुके हैं। जहां तक रेसलिंग करियर की बात है, वो 2014 में ही अपने इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आखिरी बार WWE रिंग में कदम उन्होंने 2018 में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में रखा था।

ईवा मैरी

ईवा मैरी
ईवा मैरी

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ईवा मैरी WWE की सबसे खूबसूरत डीवाज़ में से एक हैं। उन्होंने साल 2013 में WWE को जॉइन किया था, लेकिन 2017 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। मगर इसी साल उन्होंने कंपनी में वापसी की है। मैरी अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Ad

उनका एक्टिंग करियर का डेब्यू 2017 में आई 'Inconceivalble' नाम की फिल्म से हुआ, जिसमें उन्होंने लिंडा नामक किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 2020 में 'Hard-Kill' नाम की एक्शन-थ्रिलर मूवी में साशा का किरदार भी निभा चुकी हैं।

शार्लेट

youtube-cover
Ad

शार्लेट मौजूदा समय में WWE की मुख्य विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और अपने प्रो रेसलिंग करियर में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। वो WWE विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन होने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी।

उन्होंने अभी तक एक ही फिल्म में काम किया है। 2017 में आई 'Psych: The Movie' में उन्होंने हेदर रॉकरीयर नामक किरदार निभाया था। उनका इस फिल्म में एक फाइटिंग सीन खूब वायरल भी हुआ था।

ब्रॉन स्ट्रोमैन

स्ट्रोमैन
स्ट्रोमैन

इसी साल जून में ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज़ कर WWE ने प्रो रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया था। 2015 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू के बाद उनकी लोकप्रियता साल दर साल बढ़ती रही और इस दौरान उन्होंने अपना फिल्मों में डेब्यू भी किया था।

2016 में उन्होंने खेलों पर आधारित 'Three Count' नाम की फिल्म में स्ट्रॉन्गमैन का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने 2018 में आई 'Holmes & Watson' नामक फिल्म में ब्रॉन नाम का किरदार निभाया हुआ है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications