Vince Mcmahon: WWE दुनिया के सबसे पुराने प्रो रेसलिंग प्रमोशंस में से एक है और हाल ही में रिटायरमेंट लेने से पहले विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने 4 दशकों तक कंपनी की लैगेसी को आगे बढ़ाया। विंस ने अपने क्रिएटिव माइंड की मदद से कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आगे चलकर आइकॉनिक साबित हुए।चूंकि प्रो रेसलिंग के शोज़ स्क्रिपटेड होते हैं, इसलिए कंपनी अपने अनुसार रेसलर्स को पुश देती है। उसी तरह विंस भी अपनी इच्छा अनुसार रेसलर्स को पुश देते आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 रेसलर्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें विंस मैकमैहन ने बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया।#)WWE सुपरस्टार थ्योरीRJ... 8•24@RJ2OORoman Reigns to TheoryYOUR DADDY IS NOT HERE ANYMOREShot on Vince Mcmahon #WWERaw101Roman Reigns to TheoryYOUR DADDY IS NOT HERE ANYMORE🔥Shot on Vince Mcmahon #WWERaw https://t.co/sbQ46PADmZथ्योरी ने साल 2019 में WWE को जॉइन किया था और पिछले साल ड्राफ्ट के बाद उन्हें मेन रोस्टर का फुल-टाइम मेंबर बनाया गया। वहीं Survivor Series 2021 के बिल्ड-अप के दौरान खुद विंस मैकमैहन ने ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस देकर उन्हें पुश देने की कोशिश की और उसी का नतीजा है कि थ्योरी अब कंपनी के सबसे उभरते हुए सुपरस्टार्स में गिने जाने लगे हैं।वो अभी मिस्टर Money in the Bank हैं और इससे पहले यूएस चैंपियन भी बन चुके हैं। वो केवल एक साल के अंदर मेन इवेंट सीन में शामिल हो गए हैं। हालांकि विंस की रिटायरमेंट के बाद सवाल उठने लगे हैं कि थ्योरी का पुश अब रुक सकता है, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि चेयरमैन के पद पर रहते हुए विंस ने थ्योरी को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।#)ब्रॉक लैसनरJust Alyx@JustAlyxCentralWTF!??? Reports say Brock Lesnar just walked out on WWE hours before SmackDown. Apparently, it's a result of Vince McMahon leaving. Bryan Alvarez was told Brock said the following once he heard the news: "If he's gone, I'm gone." WHOA! 🤯 Today is crazy!!6814WTF!??? Reports say Brock Lesnar just walked out on WWE hours before SmackDown. Apparently, it's a result of Vince McMahon leaving. Bryan Alvarez was told Brock said the following once he heard the news: "If he's gone, I'm gone." WHOA! 🤯 Today is crazy!! https://t.co/sBwkCngRMrसाल 2002 में कई युवा रेसलर्स को OVW से WWE मेन रोस्टर में लाया गया था, जिनमें ब्रॉक लैसनर, बतिस्ता, जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन जैसे प्रतिभाशाली रेसलर्स शामिल रहे। ये सभी आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बने और अब इनकी गिनती महान रेसलर्स में की जाती है। इनमें एक नाम ब्रॉक लैसनर का भी रहा।लैसनर के अंदर एनर्जी की भरमार थी, रिंग में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे और अपनी ताकत और आक्रामक रेसलिंग स्टाइल के चलते उन्हें द बीस्ट का निकनेम दिया गया। विंस उनसे बहुत प्रभावित हुए थे, इसी कारण उन्हें मेन रोस्टर में आने के तुरंत बाद बहुत बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ और मेन रोस्टर डेब्यू के एक साल के अंदर वो वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुके थे। वहीं आज लैसनर WWE के सबसे महत्वपूर्ण सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं।#)ड्रू मैकइंटायरWrestlingWorldCC@WrestlingWCCVince McMahon played a key role in the creation of Drew McIntyre’s new entrance.295Vince McMahon played a key role in the creation of Drew McIntyre’s new entrance. https://t.co/qMpy5gN5WUड्रू मैकइंटायर उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए एक दशक से भी ज्यादा समय तक इंतज़ार करना पड़ा। असल में WWE के साथ पहले रन के समय विंस मैकमैहन उन्हें बड़े सुपरस्टार के तौर पर पुश देने वाले थे और उस समय वो आईसी चैंपियन भी बने, लेकिन चैंपियनशिप बेल्ट हारने के बाद उनका पुश कहीं खो चला था।2014 तक उन्हें संघर्ष करते देखा गया, लेकिन 2017 में वापसी के बाद वो 2 बार NXT चैंपियन बने और 2018 में मेन रोस्टर में वापस आने के बाद 2 बार वर्ल्ड चैंपियन और मेन इवेंट सुपरस्टार का दर्जा भी प्राप्त कर चुके हैं।#)रोमन रेंसWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns on Vince McMahon’s WWE retirement6026404Roman Reigns on Vince McMahon’s WWE retirement https://t.co/3a9Cwvf5XZऐसा कहा जाता है कि द शील्ड को बनाने का आइडिया सीएम पंक ने दिया था, जिसमें वो डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस और कैसियस ओह्नो को शामिल करना चाहते थे। मगर बाद में कैसियस को बाहर कर इसमें रोमन रेंस को शामिल किया गया, जो आगे चलकर कंपनी के फेस सुपरस्टार बने।एक तरफ ट्रिपल एच ने द अथॉरिटी की रचना कर सैथ रॉलिंस को बड़ा पुश दिलाने में मदद की, वहीं रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाने की कोशिश की जा रही थी। अक्सर रोमन की इसलिए आलोचना की जाती है क्योंकि बेबीफेस होते हुए भी कई मौकों पर उन्हें बू किया जा रहा था, लेकिन विंस और अन्य बड़े अधिकारियों ने उन्हें प्रोटेक्ट करना जारी रखा था, इस कारण उन्हें कभी-कभी ओवर-प्रोटेक्टेड सुपरस्टार की संज्ञा भी दी जाती है, मगर अंततः रोमन आज केवल WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।