WWE में साल 2019 की 40 बड़ी खबरों पर फटाफट एक नजर

Enter caption

साल 2019 की कुछ ऐसी बड़ी खबरें जो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस जाएंगी।

1- सऊदी अरब में विमेंस डिवीज़न का पहला मैच नटालिया औऱ लेसी इवांस के बीच हुआ।

2- ब्रे वायट अपने फीन्ड कैरेक्टर के साथ स्मैकडाउन में आ गए।

3- नए सुपरस्टार्स रिकोशे, अली, मर्फी जैसे को इस साल जबरदस्त शुरुआत मिली

4- रेसलमेनिया 35 का मेन इवेंट विमेंस के बीच हुआ। शार्लेट, रोंडा और बैकी के बीच मैच हुआ।

5- बतिस्ता और ट्रिपल एच का मैच रेसलमेनिया में हुआ। बतिस्ता ने फिर रिटायरमेंट ले लिया।

6-कोफीमेनिया का शानदार अंदाज इस साल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस द्वारा किए बवाल के बाद साल के अंत में WWE को मिला बड़ा तोहफा

7- कर्ट एंगल ने रेसलमेनिया में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा।

8- रॉ का रीयूनियन इस बार देखने को मिला।

9- द मैन बैकी लिंच का जलवा पूरे साल बरकरार रहा।

10- सीएम पंक की WWE बैकस्टेज में वापसी हुई।

11- 24/7 चैंपियनशिप ने अपनी छाप छोड़ी।

12-जॉन मोक्सली WWE से गए और AEW में डेब्यू कर लिया।

13- इस साल रेसलमेनिया में द अंडरटेकर नहीं आए।

14- फिन बैलर अब NXT का हिस्सा हो गए हैं।

15- रॉ vs स्मैकडाउन vs NXT मैच सर्वाइवर सीरीज में पहली बार देखने को मिला।

16- वाइल्ड कार्ड रूल मई में विंस मैकमैहन लेकर आए। जिसके प्रति फैंस ने गुस्सा दिखाया।

17-रुसेव-लाना-लैश्ले की स्टोरीलाइन काफी विवादित इस साल रही।

18-बीमारी के बाद रोमन रेंस ने साल की शुरूआत में वापसी की।

19- फैंस ने पहले रॉलिंस को चीयर किया और बाद में बू किया। जिस वजह से उन्होंने हील टर्न ले लिया।

20- ब्रॉक लैसनर की परफॉर्मेंस इस साल शानदार रही।

21-इस साल लगभग सभी पीपीवी काफी शानदार रहे।

22-जॉन सीना ने रेसलमेनिया में अपने पुराने अवतार में वापसी की।

23-गोल्डबर्ग और अंडरटेकर के बीच भी मुकाबला पहली बार इस साल हुआ।

24- बैरन कॉर्बिन ने किंग ऑफ द रिंग का खिताब जीता।

25-फॉक्स पर स्मैकडाउन का डेब्यू हुआ। रॉक भी यहां नजर आए।

26- कई सालों बाद 25 फरवरी 2019 की रॉ में बतिस्ता ने भी वापसी की थी।

27-2019 में सबसे ज्यादा जीत मौजूदा स्मैकडाउन 'टैग टीम चैंपियन कोफी किंग्सटन ने दर्ज की हैं।

28- इस साल सबसे ज्यादा टाइटल चेंज के मामले में यूएस चैंपियनशिप, 24/7 चैंपियनशिप के बाद दूसरे नंबर पर रहा है।

29-. ब्रॉक लैसनर ने इस साल सबसे लंबा टाइटल मैच सैथ रॉलिंस के खिलाफ समरस्लैम में लड़ा।

30- ब्रॉक.लैसनर इस साल WWE चैंपियनशिप, यूनिवर्सल चैंपियनशिप और मनी इन द बैंक जीत चुके हैं।

31-इस साल.एलेक्सा ब्लिस और बेली WWE इतिहास में पहली फीमेल ट्रिपल क्राउन विनर्स बनीं।

32- ब्रॉक लैसनर दो बार स्मैकडाउन में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले सुपरस्टार इस साल बने।

33- कोफी किंग्सटन बने 1000 दिनों तक टैग टीम चैंपियन।

34- हॉल ऑफ फेमर जैफ जैरेट ने 19 साल बाद लड़ा रॉ में मैच।

35- इस साल रॉ और स्मैकडाउन की व्यूअरशिप काफी कम रही।

36-साशा बैंक्स और बेली ने रचा इतिहास। WWE की पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन बनीं।

37-टायसन फ्यूरी और केन वैलासकेज ने भी इस साल WWE में अपना डेब्यू किया।

38-रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए ये साल काफी खराब रहा।

39-इस साल शील्ड का भी अंत हो गया।

40-इस साल कैनी ओमेगा का NJPW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें WWE से काफी बड़ा ऑफर मिला था लेकिन वह AEW में शामिल हो गए।

Quick Links