40 साल के WWE Superstar ने अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाकर फैंस को चौंकाया, सोशल मीडिया पर शेयर की जबरदस्त फोटो

WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस का नया लुक देखकर आप दंग रह जाएंगे
WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस का नया लुक देखकर आप दंग रह जाएंगे

Dexter Lumis: 40 वर्षीय WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस (Dexter Lumis) ने हाल में सोशल मीडिया पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें डालकर फैंस को चौंका दिया है। डेक्स्टर के फिजिक को देखकर कोई भी फिटनेस से जुड़ा हुआ इंसान उनका मुरीद बन जाएगा।

Ad
Ad

डेक्स्टर को 2022 में WWE ने रिलीज कर दिया था लेकिन वह उसी साल वापस आ गए थे। उन्हें आखिरी बार अकीरा टोजावा के खिलाफ जीत मिली थी। डेक्स्टर को 29 मई 2023 के बाद से WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। उनका किरदार थोड़ा अलग है और फैंस उसे पसंद करते हैं।

वह भले ही WWE टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं लेकिन वह इस दौरान कंपनी से दूर Tacoma FD नाम की कॉमेडी सीरीज का हिस्सा रहे हैं। इसमें भी उन्हें अपनी फिटनेस को दिखाने का मौका मिला था। अब डेक्स्टर ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा की, जिसमें वह अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और वह बहुत अच्छे लग रहे हैं।

आप उनकी सोशल मीडिया स्टोरी यहां देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की नई तस्वीरें आई सामने
WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की नई तस्वीरें आई सामने

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने डेक्स्टर लूमिस को लेकर कही बड़ी बात

विंस रूसो WWE में हर रेसलर पर पैनी नजर रखते हैं। उन्होंने पिछले साल Sportskeeda के शो Legion of Raw में कहा था कि वह उन्हें पूर्व NXT चैंपियन टॉमैसो चैम्पा के साथ "किलर्स फॉर हायर" नाम के ग्रुप को बनाते हुए देखना चाहते हैं, जहां वह अपने विरोधियों को दर्द पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा,

Ad
"आप जानते हैं कि क्या सच में काम कर सकता था? मैंने आज किसी चीज का एक हिस्सा पढ़ा लेकिन उससे ज्यादा पढ़ने की मेरी कोई इच्छा नहीं हुई। वह डेक्स्टर लूमिस के किरदार से दूर जा रहे हैं, जिसे हमने सालों में नहीं देखा है। डेक्स्टर लूमिस और सिसिलियन साइकोपैथ टॉमैसो चैम्पा साथ में काफी ज्यादा कमाई करा सकते थे। वह किलर्स फॉर हायर के जैसे होते। आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं? वह सिर्फ तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किसी वजह की जरूरत नहीं होगी।"
youtube-cover
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications