WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में WWE को देखा और पसंद किया जाता है। पिछले कुछ सालों में WWE ने अपने शोज़ का कई तरीकों से प्रचार करना शुरू किया है। पहले सिर्फ टीवी पर विज्ञापन द्वारा ही WWE अपने शोज़ का प्रचार करता था। इसके बावजूद अब सोशल मीडिया के चलन ने चीज़ों को बदल दिया है।WWE अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स और वेबसाइट पर आने वाले मुकाबलों और शोज़ की जानकारी देता है। इसके अलावा कंपनी कई क्लिप्स और वीडियोस डालकर फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करती है। WWE को इंस्टाग्राम पर लगभग 24.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाइसके अलावा वो अपने आधिकारिक पेज से कई सुपरस्टार्स को फॉलो करते हैं। वो ज्यादातर अपनी कंपनी में काम करने वाले सुपरस्टार्स को फॉलो करते हैं। WWE अपने पेज से कुछ मौजूदा AEW सुपरस्टार्स को भी फॉलो करता है। दरअसल, विरोधी कंपनी के सुपरस्टर्स को फॉलो करना कोई आम बात नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा इंस्टाग्राम पर फॉलो किया जाता है।5- WWE दिग्गज बिग शो (पॉल वाइट) View this post on Instagram A post shared by Paul Wight (@paulwight)बिग शो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में सालों तक काम किया है लेकिन मौजूदा समय में वो AEW का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 1999 में WWE के अंदर अपना डेब्यू किया था। वो जनवरी 2021 में अंतिम बार WWE के टेलीविजन पर दिखाई दिए थे और उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में डेब्यू करना चाहिए और 2 जिन्हें वहां जाने की गलती नहीं करनी चाहिएकुछ ही समय बाद फरवरी 2021 में उन्होंने AEW में अपना डेब्यू कर लिया। इस दौरान वो अपने असली नाम पॉल वाइट के साथ नजर आए। दरअसल, उन्होंने कंपनी का साथ छोड़ दिया है लेकिन फिर भी उन्हें आधिकारिक पेज के द्वारा फॉलो किया जा रहा है। ये काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!