5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने हील बनकर जबरदस्त वापसी की

वापसी बतौर विलन
वापसी बतौर विलन

प्रो-रेसलिंग जगत में कई सारे सुपरस्टार्स आए और गए हैं, इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है। रेसलिंग में सबसे अहम किरदार हील बनाम फेस की दुश्मनी निभाती है। यह किसी भी कंपनी के लिए टिकट बेचने के लिए सबसे अहम चीज़ है।

कई बार सुपरस्टार्स को वैसा रिएक्शन नहीं मिलता जैसा वह फैंस से चाहते हैं। इसके चलते कई बार कंपनी उनके कैरेक्टर में बदलाव कर देती है या उन्हें कुछ समय के लिए WWE के एक्शन से दूर करने का निर्णय लेती है।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के WWE में भविष्य को लेकर अहम जानकारी सामने आई

जिसके बाद वह सुपरस्टार्स नए गिमिक के साथ डब्लू डब्लू ई (WWE) में वापसी करता है। फिलहाल हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो पहले बेबीफेस थे लेकिन वापसी के बाद वह बड़े हील (विलन) बन गए।

#5 साशा बैंक्स, 2019

youtube-cover

साशा बैंक्स रेसलमेनिया 35 के बाद WWE में दिखाई नहीं दे रही थी। रिपोर्ट के अनुसार वह रेसलमेनिया 35 में अपने मैच के निर्णय से खुश नहीं थी। इस दौरान बैंक्स ने WWE से रिलीज़ की मांग भी की थी लेकिन विंस मैकमैहन ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया।

एक्सट्रीम रूल्स के बाद से लग रहा था कि साशा बैंक्स जल्द ही वापसी करने वाली है। समरस्लैम में उनकी वापसी की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गयी थी लेकिन WWE ने फैंस को सरप्राइज देने के लिए उन्हें पीपीवी के बाद रॉ में वापसी कराई।

उन्होंने वहां आकर बैकी लिंच और नटालिया की जबरदस्त धुनाई की। खास बात तो यह थी कि वह पहले एक फेस सुपरस्टार थी लेकिन रॉ में उन्होंने अपने लुक के साथ अपने कैरेक्टर में भी बड़ा बदलाव किया और वह विलन बन गईं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 मिकी जेम्स, 2017

youtube-cover

मिकी जेम्स WWE की दिग्गज महिला सुपरस्टार्स में से एक रही है। बेबीफेस मिकी ने 2009 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में बैथ फीनिक्स के साथ टीम बनाकर टॉप हील मिशेल और लायला का सामना किया था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह उनका WWE में अंतिम मैच था और इसके बाद उन्होंने 2017 में एलेक्सा ब्लिस की मदद करते हुए WWE में बतौर विलन वापसी की थी। फिलहाल वह WWE के एक्शन से दूर है।

#3 केन, 2011

youtube-cover

रेसलमेनिया 27 के आसपास केन बेबीफेस बन गए थे और इसके बाद ही उन्होंने बिग शो के साथ टैग टीम बनाई थी। दोनों सुपरस्टार्स ने टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी लेकिन वह जल्द ही बैल्ट को हार गए थे।

बिग शो इसके बाद इंजर्ड हो गए थे और केन पर मार्क हेनरी ने चेयर से जबरदस्त अटैक किया था। इसके चलते उन्हें 5 महीनों तक WWE से दूर रहना पड़ा। वापसी के बाद उन्होंने जॉन सीना के साथ बतौर विलन दुश्मनी की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें:- King of the Ring टूर्नामेंट से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी, अब तक कौन-कौन बना विजेता?

#2 हल्क होगन, 2002

youtube-cover

1993 में WWE छोड़ते समय वह रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे और इस दौरान वह एक फेस सुपरस्टार थे। 2002 में जब WCW बंद हो गया, विंस मैकमैहन ने विलन टीम nWo कंपनी में बुला लिया जिसमें हल्क होगन भी शामिल थे।

इसके बाद इस विलन टीम ने ऑस्टिन और द रॉक को निशाना बनाया था। थोड़े समय बाद रेसलमेनिया में द रॉक और हील हल्क होगन के बीच मैच हुआ था जिसमें विलन सुपरस्टार की हार हुई थी।

#1 द रॉक, 2003

youtube-cover

2002 के समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने द रॉक को धराशाई कर दिया था। इस समय फैंस उनसे नाराज थे क्योंकि उन्होंने हॉलीवुड के लिए WWE से जाने का निर्णय लिया था। एक फेस सुपरस्टार होने के बाद भी उन्हें बू मिल रही थी।

2003 में द रॉक ने WWE में फिर वापसी की और इस बार उन्होंने मिल रही हेट का सही तरह से इस्तेमाल किया। दरअसल उन्होंने वापसी के बाद कई सारे विलन वाले प्रोमो कट किए और अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया।

ये भी पढ़ें:- SmackDown की 20वीं सालगिरह के खास एपिसोड के लिए 11 दिग्गजों के नामों की घोषणा

Quick Links