WWE में सालों से कई लंबे सुपरस्टार्स रहे हैं। कई सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने दमदार शरीर के दम पर खुद को दूसरों की तुलना में भारी साबित किया है। इतिहास गवाह है कि रेसलिंग फैंस को भारी शरीर वाले रेसलर्स अधिक पसंद आते हैं। शरीर से मतलब केवल लंबाई से ही नहीं होती बल्कि रेसलर का वजन भी काफी मायने रखता है।इस लिस्ट में गठीले शरीर के बावजूद केन और अंडरटेकर को शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि इन दोनों की शख्सियत इनके शरीर से कहीं बढ़कर है। केन और अंडरटेकर महान रेसलर्स हैं और उन्हें केवल शरीर के पैमाने पर नहीं आंका जा सकता है।एक नजर ऐसे पांच सुपरस्टार्स पर जो WWE इतिहास के 5 बिग मैन के ऊपर नजर डालने वाले हैं:#5 WWE के मॉन्स्टर अमंग मेन: ब्रॉन स्ट्रोमैनComicBook NOW!@ComicBookNOWBray Wyatt Comments On Braun Strowman Rejoining The Wyatt Family comicbook.com/wwe/2017/05/02…00:24 AM · May 3, 2017123Bray Wyatt Comments On Braun Strowman Rejoining The Wyatt Family comicbook.com/wwe/2017/05/02… https://t.co/5Q7XZhamiVजब ब्रॉन स्ट्रोमैन पहली बार वायट फैमिली का सदस्य बनकर WWE में आए थे तब शायद ही किसी ने उनके भविष्य के बारे में सोचा होगा। स्ट्रोमैन को द न्यू डे, केन, द बिग शो और रेबैक के खिलाफ द वायट फैमिली के फ्यूड का अहम हिस्सा बनाया गया था। 2016 WWE Royal Rumble में भी स्ट्रोमैन अहम रहे थे और उन्होंने सबसे अधिक एलिमिनेशन किए थे।Royal Rumble के बाद वा/ट फैमिली टूट गई थी और स्ट्रोमैन को Raw में बुला लिया गया था। छह फीट आठ इंच लंबे और लगभग 174 किलोग्राम वजन वाले स्ट्रोमैन को यहीं से आगे बढ़ने की राह मिली। WWE ने स्ट्रोमैन को खतरनाक सुपरस्टार के तौर पर बुक किया। स्ट्रोमैन ने लगातार अच्छा काम किया और रोमन रेंस के खिलाफ भी उन्हें लड़ने का मौका मिला।स्ट्रोमैन ने 2019 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और 2020 WrestleMania में गोल्डबर्ग के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। 141 दिनों में उनका चैंपियन रहने का दौर खत्म हुआ था। जून 2021 में WWE ने सबको चौंकाते हुए स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था।