WWE पेबैक से पूर्व आखिरी स्मैकडाउन एपिसोड में कई यादगार पल देखने को मिले। इस हफ्ते स्मैकडाउन को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि WWE ने कुछ नए प्रयोग करने की कोशिश की है, वहीं आगामी पीपीवी के लिए भी कुछ मैच सामने आए।इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो हमें इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए पता चली हैं।ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो इस हफ्ते WWE ने स्मैकडाउन में कीएलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपने नए कैरेक्टर के संकेत दिए😮 😮 😮"So much for friendship, right Nikki?!?!" - @AlexaBliss_WWE#SmackDown @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/OtUMf4avKj— WWE (@WWE) August 29, 2020इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस की दोस्त निकी क्रॉस ने एलेक्सा से कहा कि वो उन्हें द फीन्ड की याद दिला रही हैं। पूर्व विमेंस चैंपियन को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने निकी का ग्लास तोड़ डाला। खास बात ये रही कि उनका हेयरस्टाइल इस हफ्ते फायरफ्लाई फनहाउस में फीन्ड की एक कठपुतली एबी द विच से मेल खा रहा था।सैमी जेन की वापसी हुई"They were both FRAUDULENT champions."@SamiZayn is BACK... and he's laying claim to the #ICTitle! #SmackDown pic.twitter.com/d6oQqieOep— WWE (@WWE) August 29, 2020इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में जैफ हार्डी ने शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।इसके तुरंत बाद सैमी जेन ने सभी को चौंकाते हुए वापसी की और कहा कि इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल उनका है, क्योंकि उन्होंने कभी इस चैंपियनशिप बेल्ट को हारा ही नहीं था। साथ ही सैमी ने इस बात के भी संकेत दिए कि उन्होंने अब खुद को सिजेरो और नाकामुरा से अलग कर लिया है।ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताईशेमस को पसंद नहीं आया मिज़ और मॉरिसन का साथ.@WWESheamus is leaving @mikethemiz & @TheRealMorrison on their own! #SmackDown pic.twitter.com/2xOlZdyrU0— WWE (@WWE) August 29, 2020इस हफ्ते स्मैकडाउन में शेमस ने द मिज़ और जॉन मॉरिसन के साथ टीम बनाकर द हैवी मशीनरी और बिग ई की टीम का सामना किया।मॉरिसन और मिज़, शेमस को मैच में टैग नहीं दे रहे थे, इस बात पर पूर्व चैंपियन को गुस्सा आ गया और वो मैच को बीच में ही छोड़कर वापस चले गए। इस बात ने संकेत दिए हैं कि शेमस को हील टीम का साथ भी पसंद नहीं है।इसके अलावा WWE ने स्मैकडाउन में नाकामुरा और सिजेरो के बीच दुश्मनी शुरू होने के भी संकेत दिए हैं।