3- साशा बैंक्स
साशा बैंक्स को विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। देखा जाए तो साशा बैंक्स अपने अनोखे नाम और जबरदस्त कैरेक्टर के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम पर ही उनका फिनिशर भी बना हुआ है। साशा बैंक्स ने इस नाम को लेकर कहानी बताई थी। दरअसल, उन्हें नाम चुनने के लिए लिस्ट दी गई थी।
इस दौरान उन्होंने 'साशा' और 'बैंक्स' को अलग-अलग नाम से जोड़ा था। इसके बावजूद जब उन्हें मैच लड़ने का मौका दिया गया था तो एक ट्रेनर ने उन्हें बुलाने के लिए गलती से साशा बैंक्स कह दिया। द बॉस को ये पसंद आया और उन्होंने इसे ही अपना नाम बनाने का निर्णय ले लिया। खैर, इस नाम के ट्रेडमार्क WWE के पास हैं। बैंक्स बिना अनुमति के इस नाम का उपयोग बाहर नहीं कर सकती हैं।