WWE दिग्गज Brock Lesnar के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद ही फैंस जानते होंगे

WWE में ब्रॉक लैसनर के बारे में काफी कम फैंस जानते हैं ब्रॉक लैसनर पर बड़ा केस हुआ था
WWE में ब्रॉक लैसनर के बारे में काफी कम फैंस जानते हैं ब्रॉक लैसनर पर बड़ा केस हुआ था

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए शानदार काम किया है। हर एक फैन उन्हें देखना काफी ज्यादा पसंद करता है और फैंस के बीच वो चर्चित नाम हैं। ब्रॉक लैसनर ने मुख्य रूप से WWE की वजह से सफलता हासिल की है। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अपना नाम बनाया है। ब्रॉक लैसनर ने WWE में आने के बाद काफी कम समय में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली थी।

साथ ही उन्होंने 2012 में वापसी के बाद कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। ब्रॉक लैसनर सालों से WWE का हिस्सा हैं। ब्रॉक लैसनर हमेशा ही अपनी निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं। इसके चलते लैसनर के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो शायद ही फैंस को पता होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की 5 बड़ी बातों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके बारे में काफी कम फैंस को पता होगा।

5- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के टैटू का अर्थ

ब्रॉक लैसनर अपनी छाती पर बने हुए तलवार के टैटू की वजह से काफी फेमस है। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि ब्रॉक लैसनर ने आखिर यह टैटू क्यों बनवाया और इसका अर्थ क्या है। ब्रॉक लैसनर ने 2011 में आई अपनी ऑटोबायोग्राफी के दौरान जबरदस्त टैटू के पीछे का कारण बताया।

लैसनर ने बताया कि जब उन्होंने 2004 में WWE को छोड़ा था तो वो उनके लिए काफी खराब समय था और उस समय उन्हें लगता था कि जीवन ने उनके गले पर तलवार रख दी है। इसके चलते उन्होंने इस टैटू को बनवाया। देखा जाए तो लैसनर के WWE कैरेक्टर पर भी टैटू काफी ज्यादा सूट करता है।

4- ब्रॉक लैसनर और सेबल के बीच उम्र में 8 साल का फर्क है

ब्रॉक लैसनर और सेबल की जोड़ी के बारे में काफी लोगों को पता होगा। ब्रॉक लैसनर और सेबल ने 2003 में डेट करना शुरू किया था और WWE की वजह से ही उनकी मुलाकात देखने को मिली थी। इसके बाद ब्रॉक और सेबल ने 2006 में शादी की थी। ब्रॉक लैसनर इस समय 45 साल के हैं।

काफी कम लोगों को पता होगा कि उनकी पत्नी सेबल उनसे उम्र में 8 साल बड़ी हैं। सेबल की उम्र इस समय 53 साल है। द बीस्ट अपनी पत्नी से लगभग 8 साल छोटे हैं और यह चौंकाने वाली बात है। लैसनर और सेबल की जोड़ी को देखकर ऐसा लगता नहीं है। बहुत कम फैंस को उम्र में फर्क के बारे में पता होगा।

3- ब्रॉक लैसनर कनाडा के निवासी भी हैं

ब्रॉक लैसनर का जन्म यूनाइटेड स्टेट्स के वेबस्टर, साउथ डकोटा में हुआ था। साथ ही उन्होंने अपना पूरा जीवन यूनाइटेड स्टेट्स में बिताया है। वो WWE में भी मिनिसोटा के निवासी के रूप में नजर आते हैं। वो कई सालों पहले यूनाइटेड स्टेट्स की आर्मी नेशनल गार्ड में भी शामिल थे।

यूनाइटेड स्टेट्स से इतने अच्छे रिश्ते के बावजूद भी ब्रॉक लैसनर सिर्फ इस देश के निवासी नहीं हैं। पूर्व WWE चैंपियन असल में कनाडा के निवासी भी हैं। काफी कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी क्योंकि इस बारे में ज्यादा बात नहीं होती हैं। उन्होंने UFC के अंदर एक बार कनाडा का नेतृत्व किया था।

2- ब्रॉक लैसनर कलरब्लाइंड हैं

ब्रॉक लैसनर के WWE में काफी बड़े फैंस मौजूद होंगे। इसके बावजूद भी काफी कम लोगों को पता होगा कि लैसनर असल में कलरब्लाइंड हैं। इस दिग्गज WWE रेसलर को कुछ रंग देखने में दिक्कत जरूर आती है। दरअसल, कलरब्लाइंड का अर्थ होता है कि कुछ लोगों को सारे रंग नहीं दिख पाते हैं।

कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लाल और हरे रंग देखने में दिक्कत आती है। दरअसल, ब्रॉक लैसनर को भी यही दिक्कत है। वो लाल और हरे रंग में फर्क नहीं बता पाते हैं। वो दोनों ही रंगों और इसके प्रकारों को अलग तरीके से देख पाते हैं। खैर, लैसनर के लिए यह सफलता हासिल करने में बाधा नहीं बनी और वो एक दिग्गज रेसलर बन पाए।

1- WWE ने ब्रॉक लैसनर पर केस किया था

WWE के खिलाफ जा चुके हैं ब्रॉक लैसनर

WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर और WWE के रिश्ते इस समय काफी अच्छे हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। दरअसल, ब्रॉक लैसनर और WWE के बीच केस चला था। 2004 में ब्रॉक लैसनर ने WWE से रिलीज की मांग की थी। इस दौरान WWE ने लैसनर से नो-कंपीट क्लॉज साइन कराया था, जिसमें लिखा था कि वो 2010 तक किसी अन्य प्रमोशन के लिए काम नहीं कर सकते हैं।

इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने इस कॉन्ट्रैक्ट का पालन नहीं किया और 2005 में वो न्यू जापान के लिए लड़ते हुए दिखाई दिए। बाद में उन्हें इसका पालन करना पड़ा और वो रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो गए। इसके बाद उन्होंने 2012 में WWE के अंदर फिर वापसी की और फिर उनके रिश्ते अच्छे हुए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links