5 बड़े WWE Superstars जो WrestleMania 38 में चैंपियन बन सकते हैं

WWE WrestleMania 38 में कुछ धमाकेदार चैंपियनशिप मैच होंगे
WWE WrestleMania 38 में कुछ धमाकेदार चैंपियनशिप मैच होंगे

WWE WrestleMania 38 के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस इवेंट के लिए पहले कई जबरदस्त मैचों का ऐलान हो गया है। कुछ अन्य मैच भी तय होते हुए नजर आ रहे हैं। WWE इस इवेंट को अच्छा बनाना चाहेगा और इसी कारण लगातार शो के लिए हाइप बनाई जा रही है।

रेसलमेनिया (WrestleMania) में चैंपियनशिप मैच देखने को मिलते हैं। इस साल भी कुछ जबरदस्त टाइटल मैच होंगे। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें इस साल चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE WrestleMania 38 में चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।

5- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल मैच देखने को मिलेगा। इस चैंपियन vs चैंपियन मैच के लिए हर एक फैन उत्साहित नजर आ रहा है। ब्रॉक लैसनर ने कुछ समय पहले ही WWE चैंपियनशिप जीती है और इसी कारण उनका यूनिवर्सल टाइटल मैच बाद में दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के लिए बन गया।

रोमन रेंस ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन जबरदस्त काम किया है। वो अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करने में सफल रहे हैं और उन्होंने कई दिग्गजों के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया है। वो WrestleMania 38 में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं। इस मैच में वो ब्रॉक लैसनर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं और अंत में उन्हें पिन करते हुए यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन कर सकते हैं। साथ ही वो WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

रोमन अपने करियर में कभी भी डबल चैंपियन नहीं बने हैं और WWE उन्हें साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में डबल चैंपियन बना सकता है। ब्रॉक लैसनर के पास रोमन रेंस को हराने का दम है लेकिन अभी ट्राइबल चीफ एक अलग स्तर पर चल रहे हैं। उन्हें पराजित करना सबसे ज्यादा मुश्किल है और इसी कारण उन्हें WrestleMania में बड़ा मौका मिल सकता है।

4&3- रैंडी ऑर्टन और रिडल

रैंडी ऑर्टन और रिडल की इस समय ओटिस और चैड गेबल के साथ दुश्मनी चल रही है। अभी इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस भी जुड़ गए हैं। हालांकि, वो कुछ हफ्तों बाद स्टोरीलाइन से अलग हो सकते हैं। बाद में अल्फा अकेडमी और RK-Bro के बीच WrestleMania में Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है।

रैंडी ऑर्टन और रिडल मिलकर यहां जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। वो इस मैच में जीत हासिल करते हुए नए चैंपियन बन सकते हैं। दोनों ही प्रमोशन के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं और इसी वजह से WWE उन्हें WrestleMania 38 में ताकतवर दिखाने की पूरी कोशिश करेगा।

2- रोंडा राउजी

शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। रोंडा ने Royal Rumble में वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी और इसके बाद उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को अपने विरोधी के रूप में चुना। रोंडा को पराजित करना आसान नहीं है।

WWE हमेशा ही उन्हें ताकतवर दिखाता है और वो यहां भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती हैं। रोंडा के पास आसानी से शार्लेट फ्लेयर को हराने का दम है। WrestleMania 35 में उन्होंने चैंपियनशिप हारी थी और अब जाकर उन्हें WrestleMania 38 में चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।

1- बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। बैकी ने SummerSlam 2021 में वापसी करते हुए बियांका को 26 सेकंड्स में हराया था। इसके बाद से बैकी लिंच लगातार ब्लेयर से बचने में सफल रही हैं। बियांका अपना बदला लेना चाहेंगी।

उन्हें अब सीधा WrestleMania में बैकी लिंच के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वो इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बैकी की बुरी हालत कर सकती हैं और जीत हासिल करते हुए नई Raw विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। फैंस यह चीज़ होते हुए देखना पसंद करेंगे।

Quick Links