डब्लू डब्लू ई (WWE) के CEO विंस मैकमैहन पिछले कुछ हफ़्तों से रॉ और स्मैकडाउन के दौरान बैकस्टेज नजर नहीं आ रहे हैं। Wrestling Observer Radio के अनुसार वह इन शोज में इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि उन्हें XFL को लेकर कुछ काम करने हैं। अगर आप XFL के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि यह एक अमेरिकन फुटबॉल लीग है, जोकि 2001 में शुरू हुई थी और उसी साल इसे 35 मिलियन डॉलर का नुकसान भी हुआ था।
यह भी पढ़े: सगाई के बाद सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच की तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज
विंस अब 73 साल के हो चुके हैं और उनके लिए यह दो बिजनस एक साथ संभालना मुश्किल है। इस कारण उन्होंने फैसला किया है कि वो धीरे धीरे WWE पर ध्यान देना छोर देंगे और अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
#5 पार्ट टाइम रेसलर्स का इस्तेमाल कम हो
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/49e83-15670669005484.png 1920w)
पार्ट टाइम रेसलर्स WWE के लिए बहुत अहम भूमिका निभाते हैं (जैसे ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना)। अब इन रेसलर्स की उम्र ज्यादा हो चुकी है जिससे उन्हें हर शो में नहीं रखा जा सकता है। इसलिए वे लोग केवल कुछ ही शोज में भाग लेते हैं लेकिन इससे फैंस निराश हो जाते हैं। अब WWE यूनिवर्स फुल टाइम रेसलर्स को इन लैजेंड्स की जगह देखना चाहता है क्योंकि यह सुपरस्टार्स ही WWE का भविष्य हैं।
इसके अलावा पॉल हेमन भी उन सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं जो अभी उनके पास मौजूद हैं और वह पार्ट टाइम रेसलर्स की जगह हर हफ्ते फुल टाइम रेसलर्स के साथ कंपनी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शुरुआत में इससे कुछ फैंस को बुरा लग सकता है लेकिन देखा जाए तो यही होगा चाहिए
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 पॉल हेमन और एरिक बिशफ अपने अपने ब्रांड्स पर पूरी तरह ध्यान दें
![पà¥à¤² à¤à¤° à¤à¤°à¤¿à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b9ad7-15670669006873.png 1920w)
कुछ हफ्ते पहले WWE ने पॉल हेमन को रॉ और एरिक बिशफ को स्मैकडाउन लाइव का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया था। हमने हेमन का प्रभाव रॉ में देख लिया है लेकिन बिशफ के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने WWE में अपना काम पूरी तरह से शुरू नहीं किया है।
इन दोनों को पूरी तरह से काम अपने ढंग से करने का मौका तब मिलेगा जब विंस अपना सारा ध्यान XFL के ऊपर लगाएंगे। अगर इन दोनों को बिना रोक-टोक के काम करने दिया तो वह WWE को बहुत फायदा होगा।
#3 WWE आने वाले समय में वही कंटेंट बनाएगी जो हम देखना चाहते हैं
![रॠà¤à¥à¤ à¤à¥à¤® à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2bba4-15670669007935.png 1920w)
फैंस WWE की आलोचना करते हैं क्योंकि कंपनी सारी चीज़ें अपने तरीके से करती जा है और फैंस जो चाहते है उसे अनदेखा किया जा रहा है।
जैसा कि हमने पहले कहा, WWE यूनिवर्स पार्ट टाइम रेसलर्स को अब कंपनी में नहीं देखना चाहती है। इसके अलावा रेसलमेनिया 35 के समय फैंस कर्ट एंगल बनाम जॉन सीना देखना चाहते थे लेकिन जो उन्हें दिखाया गया उससे वो निराश थे।
#2 आखिरी समय में कोई बदलाव नहीं होगा
![विà¤à¤¸ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨ à¤à¥ à¤à¤¸à¤¾ नहà¥à¤ à¤à¤°à¤¨à¤¾ à¤à¤¾à¤¹à¤¿à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/980eb-15670669006732.png 1920w)
पिछले कुछ महीनों से विंस रॉ और स्मैकडाउन लाइव की स्क्रिप्ट को आखिरी समय पर बदल रहे हैं और ये बदलाव अच्छे साबित नहीं हुए हैं।
अफवाहों के अनुसार विंस ने हाल ही में हुई स्मैकडाउन की पूरी स्क्रिप्ट शो से 2 घंटे पहले बदल दी थी जिससे रेसलर्स को दोबारा से रिहर्सल करनी पड़ी और शो को देखने वालों ने ट्विटर पर अपना गुस्सा निकालते हुए इस शो को बेकार बताया। पॉल हेमन और एरिक बिशफ जो भी स्क्रिप्ट लिखेंगे वो शो के लिए फाइनल होगी यानी उसमें आखिरी समय पर कुछ बदलाव नहीं आएगा।