5 बड़ी चीज़ें जो जनवरी 2018 में WWE में हो सकती है

18-12-51-f61e9-1514619958-500

रैसलिंग प्रसंशकों के लिए ये काफी मजेदार समय है। ना केवल रैसलमेनिया 34 की तैयारी शुरू हो रही है बल्कि जनवरी में होने वाले कई बेहतरीन मैचेस की तैयारी भी की जा रही है।

नए साल में हमे 4 जनवरी को NJPW के रैसल किंगडम 12 में क्रिस जैरिको और कैनी ओमेगा के बीच भिड़ंत देखने मिलेगी। इसके साथ साथ रॉ की 25वीं सालगिरह और रॉयल रम्बल पर भी सभी की नजरें होंगी। इसलिए जनवरी में काफी कुछ होने की संभावना है।

ये रहे जनवरी 2018 की 5 पक्की भविष्यवाणियां।

#5 रोमन रेंस अपना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवा देंगे

रोमन रेन्स द मिज़ को हराकर इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतते हुए ग्रैंडस्लैम चैंपियन बने। ख़िताब के साथ दोनों स्टार्स ने अच्छा काम किया था लेकिन हमें एक बात माननी पड़ेगी की एक समय पर रोमन रेन्स इसे ज़रूर हारेंगे।

रोमन रेन्स रैसलमेनिया 34 पर ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले हैं। वहीं मरीन 6 की शूटिंग से लौटने वाले द मिज़ भी अपना ख़िताब वापस हासिल करना चाहेंगे। रोमन रेन्स अपना ख़िताब मिज़ के हाथों हारते हैं या समोआ जो या फिर कोई और ये देखने वाली बात होगी।

इसे भी पढ़ें: WWE ने साल 2017 के सबसे यादगार डैब्यू का खुलासा किया

#4 स्मैकडाउन लाइव में दो हील टर्न

18-13-09-c38e9-1514619890-500

WWE स्मैकडाउन लाइव के कई स्टार्स को हील बनाने की दिशा की ओर बढ़ रही है। इसकी शुरुआत हुई सैमी जेन से और फिर मोजो राउली का नंबर आया।

वहीं अब शेन मैकमैहन और रैंडी ऑर्टन के हील टर्न की खबरें हैं तो एक लाइव इवेंट के पहले टाय डिलिंजर ने सिन कारा पर हमला करते हुए हील टर्न की ओर इशारा किया।

इसमें से शेन मैकमैहन और टाय डिलिंजर, रैंडी ऑर्टन के पहले हील टर्न हो सकते हैं। डिलिंजर इस समय किसी बड़े स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और इसलिए उनके हील टर्न की काफी ज्यादा संभावना है।

#3 द अंडरटेकर करेंगे अपने आखिरी मैच की घोषणा

18-19-03-4f8f6-1514620024-500

कई दर्शकों का मानना था कि रैसलमेनिया 33 पर रोमन रेन्स के खिलाफ अंडरटेकर का मैच उनके करियर का आखिरी मैच था। लेकिन फिर रॉ की 25वीं सालगिरह पर अंडरटेकर की मौजूदगी से उनके एक आखिरी संभावित मैच की अफवाहें बढ़ाई जा रही हैं।

क्या रॉ पर उनकी मौजूदगी के बाद वो संन्यास की घोषणा करते हुए हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे? या फिर वो रैसलमेनिया 34 के लिए एक आखिरी बार मैच लड़ने उतरेंगे?

इस भविष्वाणी के सच होने की संभावना बेहद कम हैं लेकिन शायद हमे रैसलेमनिया 34 पर अंडरटेकर और जॉन सीना आमने-सामने देखने मिल सकते हैं। रैसलमेनिया 34 जहां आयोजित किया जा रहा है उसी स्थल पर कुछ सालों पहले ब्रॉक लैसनर के हाथों अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक टूटी थी। यहीं पर टेकर के करियर को अंत करना सबसे सही विकल्प होगा।

#2 गोल्डबर्ग को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

18-19-28-961e2-1514620097-500

गोल्डबर्ग ने रैसलिंग से औपचारिक रूप से संन्यास नहीं लिया है। बल्कि रैसलमेनिया 33 की रात उनके आखिरी शब्द थे "नेवर से नेवर" जो कि उनके वापसी की ओर इशारा करते हैं।

कई सालों ने दर्शकों का ये मानना था कि एक रैसलमेनिया संन्यास लेने के बाद ही हॉल ऑफ फेम में शामिल होता है। लेकिन हॉल ऑफ फेमर, कर्ट एंगल ने इस धारणा को गलत साबित किया। इसलिए गोल्डबर्ग भी हॉल ऑफ फेम में शामिल होकर कुछ मैच भविष्य में लड़ सकते हैं।

#1 रॉयल रम्बल PPV में महिलाओं का रॉयल रम्बल होगा मुख्य इवेंट

18-19-51-26cd7-1514620153-500

इस भविष्वाणी के सच होने की संभावना बेहद कम है लेकिन अगर ये हुआ तो WWE द्वारा लिया गया एक बड़ा कदम होगा। 28 जनवरी को इतिहास रचते हुए WWE महिलाओं के पहले रॉयल रम्बल का आयोजन करेगी।

पिछले कुछ सालों से WWE महिला स्टार्स को काफी पुश दे रही है और कई मौकों पर वें शो के मुख्य इवेंट का हिस्सा रही हैं। इसलिए ये लम्हा बेहद खास होगा और WWE को इसे यादगार बनाते हुए शो का अंत महिलाओं के रॉयल रम्बल से करना चाहिए। लेखक: डैनी हार्ट, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now