WWE SmackDown Live, 7 मार्च 2017: शो पर हुई 5 गलतियां

aj-styles-potential-opponents-for-wrestlemania-670x377

दो दिन लगातार WWE शो के बाद तीसरे दिन स्मैकडाउन का नंबर आया। हर दिन शो के स्तर में बढ़ोतरी होते रही। अबतक मेन इवेंट पर ब्रे वायट से कौन लड़ेगा इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन इस हफ्ते के शो के बाद उसका भी पता चल चूका है। इस शो में क्वालिटी थी। जहां मिज़ ने अपना हील का काम अच्छे से किया, वहीं विमेंस का टैग टीम भी बढ़िया था। इस आर्टिकल में हम शो की अच्छी बातों का जिक्र नहीं करेंगे, बल्कि शो पर हुई गलतियां आपके सामने रखेंगे। जिसमें शेन मैकमैहन और बेकी लिंच की गलतियां शामिल है। इसके अलावा नटिल्या का गलत किक टैग टीम सीक्वेंस का जिक्र है। ये रहे इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव की 5 गलतियां:

Ad

5. शेन मैकमैहन ने झूठ बोला

शो पर शेन मैकमैहन ने कहा कि किसी भी रॉयल रम्बल विजेता ने रैसलमेनिया पर अपने मुख्य इवेंट की जगह नहीं छोड़ी है। लेकिन क्या ये सच है ? साल में 1999 में शेन के पिता विंस मैकमैहन ने रॉयल रम्बल जीता था। उस समय कॉर्पोरेट रॉक के पास ख़िताब था और विंस स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ गए थे। इसलिए विंस ने रैसलमेनिया के मुख्य इवेंट में जाने से इंकार कर दिया। उसके बाद उस समय के कमिश्नर शॉन माइकल्स ने रॉयल रम्बल के उप विजेता, स्टीव ऑस्टिन को मेनिया के मुख्य इवेंट में जाने का पुरुस्कार दिया। इस साल जब रैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट के खिलाफ जाने से इंकार किया तब अगर वही नियम लागू किया गया होता तो ब्रे वायट का सामना रोमन रेन्स से होता। ये स्थिति मजेदार होती। 4. सदियों का प्यार 036_SD_03072017sb_0308--e951392710282df82fff582ea96ed007 निकी बेला और जॉन सीना ने मिलकर सीना का सिग्नेचर स्टेप, फाइव नकल शफल किया। इसके बाद बेला ने रैक अटैक और सीना ने एटिट्यूड एडजस्टमेंट का इस्तेमाल किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ सबमिशन अटैक लगाकर जीत हासिल की। फिर दोनों एक साथ मिलकर जश्न मनाने लगे जहां पर द मिज़ और मरिस ने दखल देते हुए दोनों पर हमला किया। 3. क्या फोर्क लिफ्ट और नीचे हो सकती है ? IMG_20170308_224126 डीन एम्ब्रोज़ बैकस्टेज जाकर बैरन कॉर्बिन को ढूंढने लगे। उनसे लड़ने के लिए उन्हें हाथ जो लगा उन्होंने उसे उठा लिया। सिक्योरिटी गार्ड को एम्ब्रोज़ की ओर धकेलते हुए बैरन कॉर्बिन ने छुपकर हमला किया। इस झगड़े के अंत में बैरन कॉर्बिन फोर्क लिफ्ट के नीचे गिरे हुए थे। कॉर्बिन ने एम्ब्रोज़ को दबाने के लिए फोर्कलिफ्ट को और नीचे करने की कोशिश की। यहां पर समस्या ये थी की ये सही नहीं लगा। डीन आसानी से उसमें हिल सकते थे। वो वहां से हाथ हिलाने में भी कामयाब हुए। फिर जब रेफरी ने लिफ्ट को उठाने की कोशिश की तब उन्होंने इसे बड़े आसानी से कर दिया। 2. बेकी ने पिछले हफ्ते मिकी को दो बार नहीं हराया IMG_20170308_224452 स्मैकडाउन की महिलाएं इस बात पर बहस कर रही थी की एलेक्सा ब्लिस से मुकाबला कौन करेगा। इस पर बेकी लिंच ने कहा कि मिकी जेम्स को पीछे हो जाना चाहिए और ब्लिस से जड़ने का मौका उन्हें दिया जाये। लिंच का तर्क सही था, जेम्स को पीछे होने चाहिए। बेकी ने दावा किया कि उन्होंने पिछले हफ्ते मिको जेम्स को दो बार हराया है, लेकिन ये सच नहीं है। वो इसलिए जीती क्योंकि 3 में दो फॉल करने वाली वो पहली रैसलर बनी। इसलिए कोई भी इसे दो जीत के तौर पर नहीं देखेगा। प्रोमो के बाद अनाउंसर ने भी इस ओर इशारा किया। 1. एलेक्सा का सिर बचा IMG_20170308_224953 डेनियल ब्रायन ने "हॉलला, हॉलला टैग मैच" की घोषण की। बैठी हुई एलेक्सा ब्लिस पर नटालिया ने किसी करने की कोशिश की। यहां पर समस्या ये हुई की नटालिया का पैर और एलेक्सा का सिर आस पास भी नहीं था। ब्लिस ने अपना हाथ उठा लिया, लेकिन फिर भी गैप साफ़ दिखाई दे रहा था। यहां पर प्रोडक्शन टीम को अलग अलग कैमरे से ज़ूम कर के दिखाना चाहिए था। लेखक: मिच निकेलसन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications