हाल में ही WWE में सुपरस्टार शेक-अप हुआ है। इस दौरान कई स्टार्स अपने-अपने ब्रांड को छोड़ कर दूसरे ब्रांड में गए है। आज हम आप को उन रैसलर के बारे में बताएंगे जो आने वाले समय में पार्ट-टाइमर रैसलर की भूमिका में नजर आ सकते है। हाल के समय जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर कंपनी के सबसे बड़े पार्ट-टाइमर है। ये दोनों कंपनी के सिर्फ कुछ खास इवेंट या शो पर ही नज़र आते हैं। ऐसे में ये जानते है उन 5 रैसलर के बारे में जो आने वाले समय में पार्ट-टाइमर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।
#मैट और जैफ हार्डी
![Jeff and Matt Hardy are the current tag team champions](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/18263-15556424027714-800.jpg 1920w)
हाल में ही स्मैकडाउन लाइव में हार्डी बॉयज ने स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इसका कारण साफ़ था कि सुपरस्टार शेक-अप के दौरान उसोज को रॉ में ड्राफ्ट किया जा सके। वहीं अगर मैट की बात करे तो मैट इस समय 44 साल के हैं। पिछले एक साल से वो लगातार चोट की वजह से रिंग से दूर रहे हैं। इस समय अपने प्राइम टाइम से भी काफी आ गए है। ऐसे में वो आने वाले समय में वो पार्ट टाइमर के रूप में नज़र आ सकते हैं।
वहीं मैट के भाई जैफ भी इस समय 41 साल के हैं और वो भी अपने प्राइम टाइम से आगे आ गए हैं। करियर के इस पढ़ाव पर रैसलर अपने करियर में बदलाव की कोशिश करते हैं। वहीं जैफ को करियर में ड्रग्स और इंजरी ने खासा परेशान किया है। ऐसे में वो भी अपने भाई के साथ पार्ट टाइमर के रूप में नज़र आ सकते है, जहाँ पर युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# बॉबी लैश्ले
![Bobby Lashley](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8d3de-15556435239149-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले इस समय WWE में मिड कार्ड में एक खतरनाक हील के रूप में काम कर रहें है। अगर उनकी उम्र की बात करें तो वो इस समय 42 साल के हैं। उन्होंने एक बार फिर से MMA में वापसी की इच्छा जताई थी। इस वजह से वो WWE से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं ताकि वो खुद को एक बार फिर से वो इस फाइट के लिए तैयार कर सके।
हार्डी बॉयज के तरह ही पार्ट टाइमर के रूप में ही नज़र आ सकते हैं, जहां पर वो पे-पर-व्यू में ही नज़र आ सकते है। गौरतलब है कि रैसलमेनिया में फिन बैलर के खिलाफ हार के बाद से बॉबी के लिए लाइव टीवी पर कोई ख़ास फ्यूड नहीं है।
# मिज़
![The Miz](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a338-15556438906013-800.jpg 1920w)
द मिज़ हाल में ही सुपर स्टारस्टार शेक-अप के दौरान रॉ में ड्राफ्ट हुए हैं। जहां पर उनका फ्यूड इस समय शेन मैकमैहन के साथ चल रहा है। द मिज़ हाल में ही दूसरी बार पिता बने हैं।.वो इस समय वो टीवी की दुनिया और हॉलीवुड में अपने करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर है। वो लगातार WWE के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्मों में नज़र आ रहे हैं।
टीवी और यूट्यूब पर भी वो अपने शो के साथ नज़र आ रहें है। ऐसे में इस समय 38 साल के मिज़ रिंग एक्शन से दूर होने के बाद अपने विकल्प पर ध्यान दे रहे हैं। मिज अपने परिवार को समय देने के लिए भी एक्टिव रैसलर से हट कर पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आ सकते हैं। इससे वो अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाए। मिज अपने करियर को लेकर और ज्यादा आगे जा सकेंगे। वो WWE में बड़े पे-पेपर-व्यू में नज़र आ सकते हैं।
# रोंडा राउजी
![Ronda Rousey](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a9fff-15556439208180-800.jpg 1920w)
इस बार की रैसलमेनिया में रोंडा राउजी ने इतिहास रचा था। इस दौरान वो रैसलमेनिया के इतिहास में पहली बार विमेंस मेन इवेंट का हिस्सा बनी थी। इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बैकी लिंच ने हराया था। इस मैच में हार के बाद से वो लाइव टीवी से बाहर हैं। हाल में ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो जल्द ही मां बनाने वाली है।
ऐसे में अब उनके लिए लगातार टीवी पर लगातार रहना मुश्किल होगा। रोंडा राउजी के पास अभी भी रिंग में काफी ज्यादा समय बचा हैं। ऐसे में वो भी लैसनर जैसे पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आ सकती हैं। WWE के बस सबसे बड़े इवेंट के दौरान ही नज़र आ सकती है। वो इस समय रैसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। ऐसे में WWE उन्हें जल्द ही अपने कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज भी नहीं करना चाहेगा।