WWE की 5 मौजूदा विमेंस चैंपियन जिनकी शादी नहीं हुई है और 1 जिनकी हो चुकी है

Ujjaval
कुछ विमेंस चैंपियन की शादी नहीं हुई है (Photo: Lyra Valkyria & Tiffany Stratton Instagram, WWE.com)
कुछ विमेंस चैंपियन की शादी नहीं हुई है (Photo: Lyra Valkyria & Tiffany Stratton Instagram, WWE.com)

WWE's Womens Champions Married or Single: WWE का विमेंस डिवीजन मौजूदा समय में काफी जबरदस्त है और कई टॉप स्टार्स इस समय चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। अमूमन विमेंस स्टार्स अपने निजी जीवन के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर देना पसंद नहीं करती हैं लेकिन कुछ स्टार्स इस मामले में बेहद एक्टिव हैं। WWE की मौजूदा विमेंस चैंपियंस के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में फैंस को जानने में रुचि होगी। इस आर्टिकल में हम WWE की 5 मौजूदा विमेंस चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनकी शादी नहीं हुई है और 1 जिनकी हो चुकी है।

Ad

5- WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन की शादी नहीं हुई है

Ad

टिफनी स्ट्रैटन मौजूदा समय में WWE विमेंस चैंपियनशिप को होल्ड कर रही हैं और फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि टिफनी स्ट्रैटन की अब तक शादी नहीं हुई है। वो 2022 से Raw सुपरस्टार लुडविग काइजर को डेट कर रही हैं। पहले वो अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखती थीं लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने हाल ही में लुडविग के साथ फोटो भी पोस्ट की थी। स्ट्रैटन का भविष्य WWE में काफी जबरदस्त महसूस हो रहा है।

4- WWE विमेंस आईसी चैंपियन लायरा वैल्किरिया की शादी नहीं हुई है

Ad

लायरा वैल्किरिया ने पिछले साल मेन रोस्टर डेब्यू किया था और वो अभी विमेंस आईसी चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। बता दें कि लायरा 10 साल से ज्यादा समय से सीजे क्लेअरी नाम के इंडिपेंडेंट रेसलर को डेट कर रही हैं। पिछले साल ही दोनों ने अपने इस रिश्ते को सगाई में बदल दिया था। हो सकता है कि आने वाले कुछ सालों में लायरा की शादी भी हो जाए।

3- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन लिव मॉर्गन की शादी नहीं हुई है

Ad

लिव मॉर्गन मौजूदा समय की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। बता दें कि लिव ने पहले एंज़ो अमोरे, टायलर बेट और बो डैलस जैसे लोकप्रिय स्टार्स को डेट किया है। इन सभी चीजों के बावजूद लिव अभी सिंगल हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो असल जीवन में अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

2- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज़ अभी सिंगल हैं

Ad

राकेल रॉड्रिगेज़ अभी लिव मॉर्गन के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। राकेल अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने उनकी तरह ही खतरनाक रेसलर ब्रॉन स्ट्रोमैन को डेट किया था। हालांकि, दोनों का रिलेशनशिप लंबा नहीं चल पाया और वो अलग हो गए। मौजूदा समय में रॉड्रिगेज़ सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

1- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई की शादी नहीं हुई है

Ad

विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई अपने निजी जीवन के बारे में फैंस को नहीं बताती हैं। कई लोगों को शायद पता नहीं होगा लेकिन स्काई ने जापान के रेसलर Nosawa Rongai को डेट किया था। इसके साथ ही उनके NJPW स्टार ईविल के साथ सगाई होने की भी खबर आई थी। इन सभी चीजों के बावजूद अभी स्काई सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं। वो सिर्फ अपने रेसलिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।

1- WWE विमेंस यूएस चैंपियन चेल्सी ग्रीन की शादी हो चुकी है

Ad

चेल्सी ग्रीन मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन हैं। बता दें कि चेल्सी और पूर्व WWE स्टार ज़ैक रायडर उर्फ मैट कार्डोना 2017 में रिलेशनशिप में आए थे और 2019 में उन्होंने सगाई कर ली। 2021 में ग्रीन के मैट से शादी की और इस समय दोनों साथ हैं। चेल्सी अपने पति के साथ कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डालती हैं और फैंस को दोनों बतौर कपल बेहद पसंद भी हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications