5 अभी के WWE सुपरस्टार्स जिनका नाम पुलिस के क्रिमिनल रिकॉर्ड में शामिल है

WWE
WWE

WWE में काम करने वाले बहुत से रेसलर्स अपनी रेसलिंग स्किल की वजह से प्रो रेसलिंग फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस वजह से बहुत से फैंस इन रेसलर्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं। वर्तमान समय में कंपनी में बहुत से रेसलर्स काम करते हैं और इनमें से कुछ रेसलर्स के नाम पुलिस के क्रिमिनल रिकॉर्ड में भी है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

इस आर्टिकल में हम वर्तमान समय में कंपनी में मौजूद उन रेसलर्स के बारें में बात करेंगे जिनके नाम पुलिस के क्रिमिनल रिकॉर्ड में शामिल है।

5- जिम्मी उसो

youtube-cover
Ad

कंपनी के दिग्गज सुपरस्टार जिम्मी उसो (Jimmy Uso) को पिछले साल 2019 के जुलाई महीने में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि यह शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। जिम्मी उसो ने पुलिस को टेस्ट करने से मना कर दिया था और यह सुपरस्टार पुलिस की कार्रवाई के समय बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर रहा था। जिम्मी को 2011 और 2013 में भी नशे की हालात में गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं किया

4- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर ने अपने रेसलिंग करियर में 12 बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की हैं और यह वर्तमान समय में WWE के विमेंस डिविजन की टॉप रेसलर्स में से एक है। इसके साथ ही यह बहुत से प्रो रेसलिंग फैन की रोल मॉडल भी है लेकिन इनका नाम भी क्रिमिनल रिकॉर्ड में शामिल है। पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को 2008 के सितंबर महीने में एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2008 में शार्लेट के बॉयफ्रेंड ने इस दिग्गज सुपरस्टार के पिता रिक फ्लेयर के साथ बदतमीजी की थी और इस वजह इनके बीच झगड़ा हो गया था। शार्लेट ने इन दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस पहुँच चुकी थी और उन्होंने शार्लेट को भी गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

3- आर-ट्रूथ

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार आर-ट्रूथ को विंस मैकमैहन की कंपनी में काम करते हुए बहुत ज्यादा समय हो गया है। इन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा बार 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की है। 18 साल की उम्र में इन्होंने स्कूल छोड़ा था और इसके बाद इन्होंने पैसो के लिए ड्रग्स भी बेची थी। ड्रग्स बेचने की वजह से इन्हें चार बार पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और इसके लिए इन्हें जेल भी भेजा गया था।

2- WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी

youtube-cover
Ad

जैफ हार्डी बहुत ही काबिल सुपरस्टार है और इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई बेहतरीन मैच दिए है। 2009 में इन्हें अपने पास नशीली टेबलेट रखने के लिए गिरफ्तार किया था और इस वजह से इन्हें 10 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था। पिछले साल इन्हें 2019 में इन्हें जुलाई और अक्टूबर महीने में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया था क्योंकि इन्होंने शराब पी रखी थी।

1- WWE स्टार रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस इस समय प्रो रेसलिंग बिजनेस के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक है और इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में कई बेहतरीन मैच दिए हैं। रोमन रेंस को WWE द्वारा साइन करने से पहले एक बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी शुरुआत में किसी को नहीं थी लेकिन मगशॉट वेबसाइट ने इस बात की जानकारी अपने वेबसाइट पर दी थी।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications