5 WWE Superstars जो अपने जीवन में जानलेवा बीमारी से जूझ चुके हैं

रोमन रेंस को बीमारी के कारण ही WWE से ब्रेक लेना पड़ा था
रोमन रेंस को बीमारी के कारण ही WWE से ब्रेक लेना पड़ा था

WWE स्टार बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। इस दौरान हर स्टार को करीब 300 दिन अपने परिवार से दूर रहना होता है और दुनिया भर के एरीना में जाकर परफॉर्म करना होता है। इस दौरान इन स्टार्स को कई खतरनाक इंजरी भी हो जाती हैं। इन सबके के अलावा उन्हें अपने शरीर और लुक का भी काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है।

Ad

इस वजह से वो घंटों समय जिम में बिताते हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि कुछ WWE सुपरस्टार्स को अपने करियर के दौरान जानलेवा बीमारी से भी परेशानी उठानी पड़ी है। इन्होंने इस बीमारी को मात देकर वापसी की है। तो आइये जानते है उन 5 स्टार्स के बारें में जो जानलेवा बीमारी से जूझ चुके हैं:

5 WWE के पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर

पूर्व WWE चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे सफल स्टार्स में से एक हैं। WWE में डेब्यू किया उन्हें करीब दो दशक हो गए हैं, इसके बाद भी वो अभी भी कंपनी के टॉप स्टार बने हुए हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। वो WWE में नहीं बल्कि वो अन्य प्रमोशन में भी सफल रहें हैं। वो UFC में हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) 2010 में एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी की वजह से उनकी जान भी जा सकती थी। इस बात का खुलासा पॉल हैमन ने किया था उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस दौरान ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) डायवर्टीकुलिटिस बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दी और WWE में यादगार वापसी की।

Ad

4 WWE के पूर्व सुपरस्टार बिग शो

पूर्व WWE सुपरस्टार बिग शो
पूर्व WWE सुपरस्टार बिग शो

पूर्व WWE स्टार बिग शो (Big Show) भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अपने करियर की शुरुआत में वो WCW में नजर आ रहें थे। उनकी साइज़ की वजह से डॉक्टर्स ने कहा था कि वो ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे लेकिन इसके बाद भी वो अभी तक जिंदा है और फिट भी हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें एक्रोमेगाली बीमारी बताई थी, जिसमें इंसान के शरीर की हड्डियाँ आश्चर्यजनक से बढ़ जाती हैं। इस समय बिग शो AEW का हिस्सा हैं और वहां मैच भी लड़ चुके हैं।

Ad

3) जैरी द किंग लॉलर

youtube-cover
Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी द किंग लॉलर (Jerry "The King" Lawler) को लाइव रॉ शो में कार्डियक अटैक आया था। इस दौरान वो कमेंट्री कर रहे थे। इससे कुछ समय पहले ही वो कुछ समय के लिए रिंग में भी थे, जहां पर डॉल्फ ज़िगलर ने उन पर हमला किया था। इस दौरान डॉल्फ ज़िगलर ने उनके दिल पर काफी ज्यादा जोर से प्रहार किया था, जिस वजह से उन्हें ये अटैक आया था। हालांकि WWE डॉक्टर्स की वजह से वो बच गए थे।

2 पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस इस समय WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप को पता है कि उन्हें यहां तक पहुँचने में काफी संघर्ष करना पड़ा है। अपने बचपन के दिनों में उन्हें खाने की गंभीर बीमारी का सामना किया है। इस बीमारी की वजह से उनकी मौत भी हो सकती थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दी और वो WWE में विमेंस चैंपियन भी बनी हैं।

1) WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

2018 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस बात का खुलासा किया था कि वो इस समय ल्यूकीमिया से जूझ रहे हैं। जिस वजह से वो उन्हें कुछ समय के लिए रिंग से दूर होना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने तब ये भी बताया था कि उन्हें अपने फुटबॉल करियर के दौरान इस बीमारी का पता चला था।

हालांकि उन्होंने इस बीमारी को मात देकर एक बार फिर से WWE में वापसी की । उनकी ये लड़ाई दुनिया भर में कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं और खुद रोमन भी इस बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाते हैं। इस समय रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं और पिछले एक साल में कई सुपरस्टार्स को शिकस्त भी दी।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications