WWE: WWE में पहले ट्रिपल क्राउन चैंपियन हॉल ऑफ फेमर पेड्रो मोरालेस (Pedro Morales) थे। इसके बाद से कई स्टार्स इस एलीट ग्रुप का हिस्सा बन चुके हैं। इस लिस्ट में ब्रेट हार्ट (Bret Hart), रिक फ्लेयर (Ric Flair), द रॉक (The Rock) और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।किसी भी स्टार को ट्रिपल क्राउन चैंपियन बनने के लिए अपने करियर में एक बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और दो सेकेंडरी टाइटल्स को जीतना होता है। वर्ल्ड टाइटल में WWE, यूनिवर्सल चैंपियनशिप या अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप शामिल होती है। सेकेंडरी चैंपियनशिप में टैग टीम और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल शामिल हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौजूदा सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो ट्रिपल क्राउन चैंपियन बन चुके हैं।5- पूर्व WWE चैंपियन कोफी किंग्सटनthewrestlingclassic@twcworldwide11 years ago today. 🏽#cmpunk #danielbryan #zackryder #codyrhodes #bethphoenix #kofikingston #evanbourne62811 years ago today. 🙌🏽#cmpunk #danielbryan #zackryder #codyrhodes #bethphoenix #kofikingston #evanbourne https://t.co/Zzdopg7S2Iपूर्व WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन इस जनरेशन के सबसे पसंदीदा स्टार हैं। उन्होंने WWE में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 2008 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद से ही वो कई यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा रह चुके हैं। वो इस समय ट्रिपल क्राउन चैंपियन भी हैं।अपने करियर के दौरान, कोफी चार बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, एक बार WWE चैंपियन और तीन बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वो 14 बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। वो इस समय न्यू डे ग्रुप का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो इस समय NXT टैग टीम चैंपियन हैं।4- एलेक्सा ब्लिसMarK Condon #AntiSmarkSuperstar ☠@BigShambowskiAlexa Bliss 2Alexa Bliss ❤️😍 https://t.co/U7Upto7fehएलेक्सा ब्लिस इस समय की सबसे फेमस विमेंस स्टार्स में से एक हैं। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही उन्होंने अपने माइक वर्क और कैरेक्टर से सभी को प्रभावित किया है। इसके अलावा वो अपने करियर में कई चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं।अपने WWE करियर में वो दूसरी विमेंस ट्रिपल क्राउन चैंपियन हैं। वो तीन बार की Raw विमेंस चैंपियन और दो बार की SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। इसके अलावा वो तीन बार विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। ब्लिस ने 24/7 टाइटल भी अपने नाम किया है और 2018 में उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था।3- पूर्व WWE चैंपियन द मिज़TheWrestleLine@thewrestleline#fyp #fypシ #wweraw #wwe #thewrestleline #themiz #miz #bayley #beckylynch #judgmentday #thestreetprofits #streetprofits #mondaynightraw #laddermatch #wwefan #wwechallenge #wwefans #wwefight #prowrestling #prowrestlingtiktok #xyzbca #xyzcba#fyp #fypシ #wweraw #wwe #thewrestleline #themiz #miz #bayley #beckylynch #judgmentday #thestreetprofits #streetprofits #mondaynightraw #laddermatch #wwefan #wwechallenge #wwefans #wwefight #prowrestling #prowrestlingtiktok #xyzbca #xyzcba https://t.co/WArS3ecYExद मिज़ ने अपने WWE रन के दौरान काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। वो WWE में कई यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई चैंपियनशिप भी जीती है। वो WrestleMania के मेन एवेंट में भी नज़र आ चुके हैं।द मिज़ भी ट्रिपल क्राउन चैंपियन हैं। वो दो बार के WWE चैंपियन, आठ बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। इसके अलावा वो आठ बार के टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। द मिज़ फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर बन सकते हैं।2- सैथ रॉलिंसWrestling Pics & Clips@WrestleClipsSeth Rollins is amazing6369604Seth Rollins is amazing https://t.co/KiXTJv1iwiसैथ रॉलिंस ने रेसलिंग की दुनिया में बेहद कम समय में अपना नाम बना लिया था। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में ही रेसलिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। WWE ने उन्हें 2010 में साइन किया था। इसके बाद वो NXT चैंपियन बने थे।2012 में द शील्ड के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। द शील्ड में वो रोमन रेंस के साथ टैग टीम चैंपियंस के रूप में नज़र आए थे। फैक्शन से अलग होने के बाद उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित किया। वो अपने करियर में दो बार WWE चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा वो 6 बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल भी जीता है।1- अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंसᴰᵃᵈᵈʸ'ˢ✰ᵂⁱˡᵈ ᶜʰⁱˡᵈ@WildxxChildThat's my Tribal Chief #RomanReigns6511That's my Tribal Chief😏 #RomanReigns https://t.co/wS2FmBx1oQरोमन रेंस अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं। इस फैमिली के कई सदस्य WWE का हिस्सा बन चुके हैं। रोमन रेंस के पिता भी WWE में नज़र आ चुके हैं। हॉल ऑफ फेमर सीका, द वाइल्ड समोअन्स का हिस्सा थे। अपने WWE रन के दौरान रोमन रेंस ने भी काफी ज्यादा सफलता हासिल की है।वो इस समय के सबसे बड़े स्टार के रूप में गिने जाते हैं। रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वो इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और Royal Rumble विनर भी रह चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।