5 मौजूदा Superstars जो WWE में 800 से ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने लंबे समय तक चैंपियनशिप्स को अपने पास रखा है
WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने लंबे समय तक चैंपियनशिप्स को अपने पास रखा है

WWE में हर कोई चैंपियन बनने की इच्छा रखता है। हालांकि, यह काम उतना ज्यादा आसान नहीं है। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और इसी वजह से सभी स्टार्स के बीच एक तरह से प्रतियोगिता होती है। जो सुपरस्टार्स सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, उसे WWE में चैंपियनशिप जीतने का मौका मिलता है।

WWE में ढेरों सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने काफी सारे टाइटल्स जीते हैं। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स ने लंबे समय तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो अपने टाइटल्स रन्स को मिलाकर 800 से भी ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 800 से भी ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में रैंडी ऑर्टन का नाम नहीं है क्योंकि वो अभी चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। इस लिस्ट में अभी काम कर रहे स्टार्स के नाम ही शामिल हैं।)

5- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को WWE के सबसे बड़े दिग्गजों में गिना जाता है। वो 7 बार WWE चैंपियन बने हैं वहीं उन्होंने 3 मौकों पर यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया है। इस सुपरस्टार ने अपने तीनों यूनिवर्सल टाइटल्स रन्स को मिलाकर कुल 686 दिनों तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा है।

उन्होंने WWE चैंपियन के तौर पर भी अच्छा काम किया है। अगर उनके सभी WWE टाइटल रन्स को मिला दिया जाए तो वो 800 से ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं। उन्होंने 828 दिनों तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखा है। ब्रॉक लैसनर ने WWE में दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को लंबे समय तक अपने साथ रखा।

4- गंथर (वॉल्टर)

गंथर अभी मेन रोस्टर पर जबरदस्त काम कर रहे हैं और उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। हालांकि, इसे पहले वो NXT UK में काफी ज्यादा सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्हें पहले वॉल्टर नाम से जाना जाता था और उन्होंने 5 अप्रैल 2019 को पीट डन को पराजित करते हुए NXT UK चैंपियनशिप जीती थी।

यहां से उनके एक बड़े टाइटल रन की शुरुआत हुई। वो काफी लंबे समय तक बतौर चैंपियन नजर आए और टाइटल को लगातार डिफेंड भी किया। उनका चैंपियनशिप रन 870 दिनों का रहा और यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ थी। बाद में गंथर टाइटल हार गए लेकिन सही मायने में उन्होंने बतौर चैंपियन सभी का ध्यान खींचा था।

3&2- जिमी और जे उसो

जिमी और जे उसो के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स हैं। द उसोज़ को बतौर टैग टीम जबरदस्त सफलता मिली है। उन्होंने Raw और SmackDown टैग टीम टाइटल्स को यूनिफाइड किया हुआ है। आपको बता दें कि द उसोज़ ने तीन बार Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती है।

उनके सभी टाइटल रन्स को जोड़ा जाए तो वो अभी तक 310 दिनों तक चैंपियंस रहे हैं। साथ ही उन्होंने 7 मौकों पर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया है और सभी चैंपियनशिप रन्स को मिलाकर वो 738 दिनों तक चैंपियन रहे हैं। उनके दोनों टैग टीम टाइटल रन्स को जोड़ा जाए तो वो WWE में 1048 दिनों तक चैंपियंस रहे हैं।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। उन्होंने WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को WrestleMania में यूनिफाइड किया था। खैर, रोमन रेंस के दोनों यूनिवर्सल टाइटल्स रन को मिलाया जाए तो उन्हें बतौर चैंपियन 740 दिन हो गए हैं।

उन्होंने 4 बार WWE चैंपियनशिप जीती है और वो 217 दिनों तक कुल चैंपियन रहे हैं। रोमन रेंस ने दोनों ही वर्ल्ड टाइटल्स को काफी समय तक अपने पास रखा है। अगर उनके दोनों वर्ल्ड टाइटल रन्स को मिला दिया जाए तो वो 800 से कहीं ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now