5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिनके चैंपियन होने के बारे में फैंस भूल चुके हैं

WWE सुपरस्टार्स जो चैंपियन रह चुके हैं
WWE सुपरस्टार्स जो चैंपियन रह चुके हैं

कलिस्टो- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

कलिस्टो
कलिस्टो

कलिस्टो 2 बार के पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। 11 जनवरी 2016 के रॉ एपिसोड में कलिस्टो, अल्बर्टो डेल रियो को हराकर पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने। लेकिन अगले ही स्मैकडाउन एपिसोड में उन्हें ये टाइटल हारना पड़ा।

उसके कुछ दिन बाद रॉयल रंबल में कलिस्टो एक बार फिर चैंपियन बने और अगले 3 महीनों तक चैंपियन बने रहे। अब उन बातों को 4 साल बीत चुके हैं और अधिकतर फैंस इस बात को भुला चुके हैं कि क्या लूचा हाउस पार्टी के मौजूदा टीम मेंबर कभी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे हैं।

टाइटस ओ'नील- सबसे पहले 24/7 चैंपियन

youtube-cover

टाइटस ओ'नील को इन दिनों WWE टीवी पर कभी-कभार आने का मौका मिलता है। लेकिन आपको याद दिला दें कि टाइटस WWE के ऐसे कई मोमेंट्स का हिस्सा रहे हैं जिन्हें देख फैंस अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे।

शायद इसी कारण उन्हें WWE इतिहास का सबसे पहला 24/7 चैंपियन बनाया गया था। लेकिन उसके बाद अधिकांश मौकों पर आर-ट्रुथ ही चैंपियन बने रहे हैं, जो अभी 39 बार के WWE 24/7 चैंपियन हैं।

आर-ट्रुथ के 39 बार चैंपियन बनने के कारण फैंस भूल चुके हैं कि आखिर सबसे पहला 24/7 चैंपियन कौन था।