WWE: WWE सुपरस्टार्स अपने करियर के दौरान कई तरह के बदलाव करते हैं। इस दौरान कई बार स्टार्स अपने कैरेक्टर में बदलाव करते हैं। इसके अलावा कई बार अपने नाम और लुक में भी बदलाव करते हैं। अपने इस चेंज से वो कैरेक्टर को दिलचस्प बनाए रखने की कोशिश करते हैं।WWE में इस समय कई स्टार्स चैंपियन बन चुके हैं। यह सुपरस्टार्स अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर चुके हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कई सुपरस्टार्स के नाम पहले कुछ और थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो WWE में कई अलग-अलग नामों से जाने जाते थे। 5- पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन: ब्रॉन स्टोमैनWWE@WWE.@TheGiantOmos had a front row seat for that Monster Bomb #BraunStrowman59684.@TheGiantOmos had a front row seat for that Monster Bomb 👀#BraunStrowman https://t.co/rBxnxFYpaOपूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने हाल ही में WWE में वापसी है। वापसी के बाद फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एक बार फिर से मेन इवेंट सीन में बुक किया जाएगा। काफी कम लोगों को पता होगा कि ब्रॉन स्ट्रोमैन का नाम पहले कुछ और था।पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने वायट फैमिली के मेंबर के रूप में डेब्यू किया था। अपने मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद उनके नाम में थोड़ा बदलाव किया गया था। इस दौरान कंपनी उनका नाम ब्रॉन स्टोमैन रखना चाहती थी। हालांकि, इसके बाद उनके नाम में बदलाव किया गया था और उनका नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन रखा गया था। तब वो इसी नाम से जाने जाते हैं।4- Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर: बिंकी ब्लेयरSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Into the record books #WWE #Bayley #BiancaBelair1583215Into the record books 📝#WWE #Bayley #BiancaBelair https://t.co/PI6Ia1ctVyबियांका ब्लेयर इस समय WWE की सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। वो इस समय Raw विमेंस चैंपियन भी हैं। बियांका ब्लेयर ने भी WWE में डेब्यू करने से पहले अपने नाम में बदलाव किया था। हालांकि, उनके रिंग नेम और रियल नेम में ज्यादा अंतर नहीं है।बियांका ब्लेयर ने WWE में अपना डेब्यू बिंकी ब्लेयर के नाम से किया था। इस दौरान उनका सामना आलिया से हुआ था। इस मैच के बाद उनके नाम में बदलाव किया गया था। अब उन्हें बियांका ब्लेयर के नाम से जाना जाता है।3- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन ल्यूक गैलोज: इम्पोस्टर केन/फेस्टसMuscleManMalcolm@MalcolmMuscleExpose when you got into wrestling. When’s the first time you remember watching Luke Gallows?I’m an SES guy #WWERaw232Expose when you got into wrestling. When’s the first time you remember watching Luke Gallows?I’m an SES guy #WWERaw https://t.co/AYVnCQayg7ल्यूक गैलोज़ ने हाल ही में WWE में वापसी की है। WWE ने उन्हें 2020 में रिलीज कर दिया था। ये तीसरी बार है, जब ल्यूक गैलोज़ ने वापसी की है। इस बार भी वो ल्यूक गैलोज़ के रूप में ही वापस आए हैं। अपने WWE रन के दौरान ल्यूक ने कई तरह के कैरेक्टर्स प्ले किए हैं। वो केन के खिलाफ इम्पोस्टर केन के रूप नज़र आ चुके हैं। इस स्टोरीलाइन के खत्म होने के बाद वो फेस्टस के तौर पर दिखाई दे रहे थे। इस कैरेक्टर के बाद वो स्ट्रेट ऐज सोसाइटी का हिस्सा बन गए थे। इस कैरेक्टर में वो ल्यूक गैलोज के रूप में नज़र आए थे। तब से उनके नाम में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।2&1- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस और बेली: लुचाडोरा/ला लुचाडोराJohn Cena SZN 💥@Cena_eraDaily JohnCena. Good morning #WWE #Respect #AlexaBliss #Wrestling #JohnCena #WWERaw #Twitter2Daily JohnCena. Good morning #WWE #Respect #AlexaBliss #Wrestling #JohnCena #WWERaw #Twitter https://t.co/0kfQpfkDAxपूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस इस समय विमेंस डिवीजन की सबसे फेमस स्टार्स में एक हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर में कई बदलाव किए हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है। बैकी लिंच और मिकी जेम्स के बीच स्टोरीलाइन के दौरान वो लुचाडोरा के नाम से एक बार रिंग में नज़र आई थीं।इसके अलावा पूर्व Raw विमेंस चैंपियन बेली भी दूसरे नाम से WWE में नज़र आ चुकी हैं। NXT में डेब्यू से पहले वो एक बार मास्क लगाकर रिंग में आई थीं। इस दौरान उनका नाम ला लुचाडोरा था। इस मैच के बाद ही उन्हें बेली नाम दिया गया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।