5 सुपरस्टार्स जिन्होंने एजे स्टाइल्स को लो ब्लो मारा था

AJ Styles has found himself being battered in one particular region of his body recently

एजे स्टाइल्स के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल WWE चैंपियन रहते हुए कई शानदार मुकाबले दिए और फैंस का मनोरंजन किया। अब वह चैंपियन नहीं रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा था।

हालांकि, इस साल स्टाइल्स के साथ काफी सारी दूसरी चीज़ें भी हुई थी। इस साल स्टाइल्स को कई बार लो ब्लोज का सामना करना पड़ा था। पिछले कुछ सालों में भी कई ऐसे रैसलर्स रहे हैं जिन्होंने स्टाइल्स को लो ब्लो दिया है।

इस साल तो ऐसा लगा कि ये काफी आम बात है। इस साल ज्यादातर लो ब्लोज का सामना स्टाइल्स ने ही किया है। आइए जानते हैं ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने एजे स्टाइल्स को लो ब्लो दिया था।

#5 डीन एम्ब्रोज़

Dean Ambrose and AJ Styles had feuded in the past

इस समय ज्यादातर फैंस इस घटना के बारे में नहीं जानते होंगे। उस समय एम्ब्रोज़ स्मैकडाउन ब्रांड में थे और एजे स्टाइल्स के साथ दुश्मनी में थे। उस समय एम्ब्रोज़ एक फेस रैसलर थे और वहीं स्टाइल्स एक हील थे। उस समय कॉर्बिन के लम्बे बाल भी थे और ये एक अलग समय था।

उस समय दोनों रैसलर्स WWE चैंपियनशिप के लिए दुश्मनी कर रहे थे और इस दुश्मनी के दौरान स्टाइल्स ने कई बार एम्ब्रोज़ को लो ब्लो भी दिया था।

एक समय पर बैरन कॉर्बिन और डीन एम्ब्रोज़ के बीच मैच हो रहा था और इस मैच में स्टाइल्स कमेंटरी टीम के साथ बैठे हुए थे। मैच के दौरान स्टाइल्स भी इस लड़ाई में शामिल हो गए थे। स्टाइल्स एम्ब्रोज़ पर हमला करने वाले थे और तभी एम्ब्रोज़ ने रोप्स पर खड़े स्टाइल्स को गिरा दिया।

स्टाइल्स रोप्स के बीच में गिरे भी थे। ये काफी हँसाने वाला पल था लेकिन इसके बावजूद फैंस को इस बारे में पता नहीं है।

youtube-cover

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

#4 ऑसम कॉन्ग और रोड डॉग

AJ Styles will never forget his meeting with Kharma

ऑसम कॉन्ग से पंगा लेना किसी के लिए अच्छा नहीं होता है और ये बात अब एजे स्टाइल्स जान चुके हैं। जब स्टाइल्स TNA में थे तब उन्हें बात जानने को मिली थी।

TNA सैक्रिफाइस में एजे स्टाइल्स ने सुपर एरिक के साथ मिलकर ऑसम कॉन्ग (WWE के अंदर खरमा) और BG जेम्स (रोड डॉग) के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में बढ़त बढ़ाने के लिए ऑसम कॉन्ग ने स्टाइल्स के प्राइवेट हिस्से पर हमला कर दिया था। इसके बाद रिंग के अंदर रोड डॉग आते हैं और स्टाइल्स पर हमला करते हैं।

स्टाइल्स इस हमले के बाद मैच में आगे ढंग से लड़ नहीं पा रहे थे। इसके बाद रोड डॉग ने स्टाइल्स पर कई एटॉमिक ड्रॉप्स से हमला किया। ये मैच कुछ और समय तक चला लेकिन आखिर में जीत एजे स्टाइल्स की ही हुई थी। इस मुकाबले के बारे में ज्यादातर WWE फैंस नहीं जानते होंगे।

youtube-cover

#3 शिंस्के नाकामुरा

Shinsuke Nakamura was

शिंस्के नाकामुरा ने इस साल कई रैसलर्स को लो ब्लो दिया है।

नाकामुरा ने इस साल रॉयल रम्बल जीता और इसके बाद हमें इनका मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के लिए रैसलमेनिया में देखने को मिला था। इस मैच में नाकामुरा की हार हुई थी और इसके बाद नाकामुरा ने स्टाइल्स के खिलाफ अपना हील टर्न किया।

नाकामुरा ने स्टाइल्स को लो ब्लो देते हुए सभी को चौंका दिया था। इसके बाद हमें कई बार नाकामुरा बनाम स्टाइल्स के मैच देखने को मिले और उन मुक़ाबलों में स्टाइल्स को लो ब्लो ही खानी पड़ी थी।

नाकामुरा अब यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं और वह अभी भी अपने विरोधी को लो ब्लो देने की कोशिश करते रहते हैं। इस साल नाकामुरा ने स्टाइल्स को इतने लो ब्लो बारे की अब फैंस भी इसे देखकर बोर हो चुके हैं। इस साल लो ब्लो देने के अलावा नाकामुरा ने कुछ अलग काम किया भी नहीं है।

youtube-cover

#2 रिक फ्लेयर

Ric Flair took matters into his own hands -- quite literally

जब स्टाइल्स TNA में काम कर रहे थे तब लो ब्लो के मास्टर रिक फ्लेयर ने खुद आकर स्टाइल्स पर हमला किया था।

स्टाइल्स और बब्बा रे डडली के बीच मैच हो रहा था। ये मैच अच्छा चल रहा था और एक समय पर स्टाइल्स स्टील चेयर से डडली पर हमला करने वाले थे लेकिन तभी रिक फ्लेयर ने आकर उन्हें लो ब्लो दे दिया।

इसके आगे का काम बब्बा रे डडली ने संभाला और उन्होंने स्टाइल्स को सीट आउट पॉवरबॉम्ब दिया। इस मूव को उन्होंने रैंप के ऊपर से दिया था और नीचे एक टेबल रखी हुई थी।

ये देखना काफी अच्छा था कि रैसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े रैसलर्स में से एक रिक फ्लेयर ने इस मूव का इस्तेमाल स्टाइल्स के खिलाफ किया। इसके बाद भी हमें फ्लेयर और स्टाइल्स के बीच कई सेग्मेंट्स देखने को मिले थे और इन दोनों के इस एंगल को भी फैंस ने काफी पसंद किया होगा।

youtube-cover

#1 डेनियल ब्रायन

Daniel Bryan and AJ Styles have had their share of difficulties recently

डेनियल ब्रायन ने इस साल अपना हील टर्न करके सभी को चौंका दिया था। एक समय तक वह स्मैकडाउन लाइव के सबसे बड़े फेस रैसलर थे लेकिन अब वह इस ब्रांड के सबसे बड़े हील बनते जा रहे हैं। कई बार ब्रायन ने गुस्से में गलत कदम भी उठाया है।

इस बार स्टोरीलाइन में रहते हुए ब्रायन ने ऐसा किया। स्मैकडाउन में हमें स्टाइल्स और ब्रायन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल रहा था और इस मैच में ब्रायन ने अपना हील टर्न भी किया था।

उन्होंने स्टाइल्स को लो ब्लो दिया और इससे उन्हें नया WWE चैंपियन बनने में काफी मदद भी मिली। अगर वह इस मैच में स्टाइल्स को लो ब्लो ना देते तो शायद ब्रायन WWE चैंपियनशिप जीतने में कामयाब ना होते।

अब कुछ हफ्तों के बाद TLC पीपीवी के अंदर हमें स्टाइल्स और ब्रायन के बीच एक बार फिर WWE चैंपियनशिप के लिए मैच दिखेगा।

youtube-cover

लेखक- अनिर्बन बनर्जी; अनुवादक- ईशान शर्मा