WWE के सुपर शोडाउन पीपीवी का धमाकेदार अंत हो चुका है। फैंस जैसे शो की उम्मीद कर रहे थे सुपर शोडाउन बिल्कुल वैसा शो था। सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में अंडरटेकर, गोल्डबर्ग, रोमन रेंस, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स नज़र आए जिन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
शो में जहां सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर की जमकर पिटाई की तो वहीं अंडरटेकर ने वापसी करते हुए गोल्डबर्ग को हराया। इसके अलावा शो में रोमन रेंस बनाम शेन मैकमैहन के बीच भी मुकाबला हुआ जो शायद कई फैंस को पसंद नहीं आया। शेन मैकमैहन ने एक बार फिर पीपीवी में जीत हासिल की।
कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE इस शो को हिट करने में कामयाब हो गया है। फैंस लंबे समय तक इस शो याद रखेंगे। इस शो में कई चीजें ऐसी हुई जो आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ बड़ा होने का इशार कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 4 चीजों पर जो सुपर शोडाउन के बाद रॉ और स्मैकडाउन में हो सकती हैं।
सैथ रॉलिंस बनाम बैरन कॉर्बिन के बीच रीमैच, उसके बाद लैसनर का ब्रीफकेस कैश करना
सुपर शोडाउन पीपीवी में सैथ रॉलिंस एक बार फिर अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने उतरे थे और इस बार भी उन्होंने इसमें सफलता हासिल की। सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन को हराकर यूनिवर्सल टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।
इसके अलावा ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की, हालांकि सैथ रॉलिंस ने उन्हें सुपर शोडाउन में कुछ करने का मौका दिया नहीं। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर की चेयर से खूब पिटाई की जिसके बाद लैसनर रिंग में धराशाई हो गए। इस तरह से सैथ रॉलिंस ने सुपर शोडाउन में अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।
सुपर शोडाउन में बैरन कॉर्बिन की रेफरी से नोक-झोक देखने को मिले। इस बात की काफी संभावना है कि बैरन कॉर्बिन यूनिवर्सल टाइटल के लिए रीमैच की मांग कर सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं