5 WWE रैसलर पहली बार ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें रिटायर कर सकते हैं

<p>

ब्रॉक लैसनर मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन हैं और उन्होंने एक लम्बे समय से इस खिताब पर कब्जा कर रखा है। इसके बाद कहा जा रहा है कि आने वाले रैसलमेनिया 35 में लैसनर अपना खिताब हार जाएंगे।

ब्रॉक लैसनर रैसलिंग जगत के पोस्टर बॉय हैं और उन्हें आगे काम करने के लिए किसी खिताब के प्रोत्साहन की ज़रूरत नहीं है। मेनिया में सैथ रॉलिंस के हाथों हारने के बाद भी ब्रॉक लैसनर में दम है कि वो दर्शकों की भीड़ अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन लैसनर के रिटायर होने के पहले हम उन्हें कई स्टार्स के सामने लड़ते देखना चाहते हैं।

यहां हम ऐसे 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे, जो पहली बार ब्रॉक लैसनर से लड़ते हुए उन्हें रिटायर कर सकते हैं।

#5 सिजेरो

<p>

एक समय था जब सिजेरो को WWE में दुनिया का सबसे अच्छा रैसलर समझा जाता था। लेकिन समय के साथ दर्शकों की नज़र में सिजेरो की अहमियत कम हुई है। हालांकि वो इस समय शेमस के साथ मिलकर द बार के टैग टीम बनाकर अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन सिजेरो सिंगल्स मैच में इससे कई गुना ज्यादा अच्छा काम करने की क्षमता रखते हैं और बीस्ट के खिलाफ उन्हें देखना एक ड्रीम मैच है।

यहां पर बुरी बात ये है कि स्विस सुपरमैन आज भी एक उम्दा स्टार हैं और WWE को उन्हें टैग टीम के बंधन से मुक्त करके सिंगल्स मैच में आगे बढ़ावा देना चाहिए। सिजेरो को सिंगल्स मैच में लड़ते देखे लम्बा समय हो गया है और अब दर्शक उन्हें सिंगल्स मैच में देखने के लिए उत्सुक हैं।

अगले एक साल में संभव है ब्रॉक लैसनर और सिजेरो आमने-सामने खड़े हों। इस तरह के बिल्डअप में सिजेरो और ब्रॉक लैसनर दोनों उम्दा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। अगर WWE यहां किसी युवा स्टार को लाने का विचार नहीं कर रही तो यहां सिजेरो ही सबसे अच्छे विकल्प होंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 बॉबी लैश्ले

Enter

जब बॉबी लैश्ले की WWE में वापसी की अफवाहें शुरू हुई, तब सभी बॉबी लैश्ले के ड्रीम मैच के बारे में सोचने लगे जो उनके द्वारा 10 साल पहले कंपनी छोड़ने के पहले हो सकता था। उसमें से एक ड्रीम मैच बॉबी लैश्ले के साथी MMA फाइटर ब्रॉक लैसनर के खिलाफ है। द ऑलमाइटी बॉबी लैश्ले के वापसी के बाद ये पहला मैच संभव था लेकिन बुरी बात ये है कि अबतक ये मैच हुआ नहीं है।

एक बात तो साफ है कि WWE बॉबी लैश्ले को मेन इवेंट स्टार के रूप में देख रही है लेकिन अबतक उनकी बुकिंग उस स्तर तक नहीं रही। लेकिन साल 2019 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ खड़े होकर बॉबी लैश्ले इसे बदल सकते हैं।

रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस के हाथों अपना यूनिवर्सल टाइटल हारने वाले हैं और अगर उसके बाद भी वो कंपनी का हिस्सा बने रहे तो उस दौरान इन दोनों MMA फाइटर्स को WWE के रिंग में लड़ते देखना बेहद दिलचस्प होगा। संभव है कि बॉबी लैश्ले के खिलाफ ब्रॉक लैसनर अपना आखिरी WWE मैच लड़कर रिटायर हों।

#3 मुस्तफा अली

<p>

मुस्तफा अली को एक समय पर 205 लाइव में नज़रअंदाज़ किया जाता था लेकिन पिछले एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्होंने अपने आपको एक उम्दा स्टार साबित किया है। इसी के चलते पिछले एक साल में उनकी काफी बढ़ोतरी हुई। WWE ने उनपर भरोसा दिखाया और मेन रोस्टर में उन्हें पुश दिया, जहां मुस्तफा अली बेहद शानदार काम कर रहे हैं।

इस समय मुस्तफा अली स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं और वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस वजह से ब्रॉक लैसनर जैसे दमदार विरोधी से उनकी भिड़ंत की संभावना भविष्य में संभव है।

एक बात साफ है कि यहां पर WWE मुस्तफा अली को उसी तरह देख रही है जैसे 5 साल पहले डेनियल ब्रायन को देखा करती थी। भविष्य के बेबीफेस के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए मुस्तफा अली और ब्रॉक लैसनर की भिड़ंत अहम भूमिका निभा सकती है। इसके बाद मुस्तफा अली अपने आप को खिताबी मैच के दावेदार के रूप में पेश कर सकते हैं।

#2 शिंस्के नाकामुरा

किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल WWE इतिहास के सबसे अच्छा जापानी रैसलर्स में से एक हैं। हालांकि मेन रोस्टर में उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा लेकिन फिर भी शिंस्के नाकामुरा को टॉप परफॉर्मर्स में से एक गिना जाता है।

2004 में WWE से बाहर जाने के बाद ब्रॉक लैसनर न्यू जापान में काम करने लगे और उस दौर में उनका सामना एक बार नाकामुरा से हुआ। इस वजह से इतिहास को ध्यान में रखते हुए दोनों की WWE में भिड़ंत की वजह मिल सकती है।

हालांकि ऐसा करने के पहले WWE को सबसे पहले शिंस्के नाकामुरा को किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल के रूप में वापस स्थापित करना होगा। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से नाकामुरा मेन इवेंट में वापसी कर सकते हैं।

जब ये पूर्व IWGP चैंपियन NXT के बाद WWE में आएं, तब ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनके ड्रीम मैच की सभी संभावनाएं जताने लगे। हालांकि मेन रोस्टर में उनकी शुरुआत धीमी रही लेकिन अभी भी इस ड्रीम मैच की संभावना को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

#1 मैट रिडल

Enter caption

मैट रिडल काफी समय से ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने की बात कर रहे हैं। हाल ही में NXT के इंटरव्यू में भी उन्होंने अपनी बात वापस दोहराई। इसलिए ब्रॉक लैसनर के रिटायर होने के पहले मैट रिडल और ब्रॉक लैसनर के बीच एक मैच बनता है। ये पूर्व UFC स्टार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और जल्द ही WWE यूनिवर्स के बीच भी लोकप्रिय होंगे। लैसनर के खिलाफ लड़ते हुए ऊंचाई पर पहुंचना उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।

मैट रिडल अभी NXT में हैं और उनके मुख्य रोस्टर में आने में समय है। अगर ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया 36 तक WWE का हिस्सा रहे तो 2020 में रैसलिंग के सबसे बड़े मंच पर दोनों स्टार्स की भिड़ंत देखने योग्य होगी।

'किंग ऑफ ब्रोस' का बैकग्राउंड अच्छा है और वो बीस्ट, ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। अगर वो ब्रॉक लैसनर को रिटायर करते हैं तो वो WWE में अपने आप को टॉप स्टार के रूप में साबित कर सकते हैं।साल

Quick Links