एक WWE सुपरस्टार की जॉब बहुत ही मुश्किल भरी होती है। काफी कठिनाईयों से किसी भी WWE सुपरस्टार को जूझना पड़ता है। फेम और सफलता सिक्के का एक पहलू होता है। और WWE सुपरस्टार्स को सिक्के के दूसरे पहलू में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। रियल लाइफ में इन सुपरस्टार्स को काफी कम समय मिलता है। क्योंकि WWE के इवेट्ंस में बहुत व्यस्त ये रहते हैं। विंस मैकमैहन की कंपनी का बहुत बड़ा नाम है। इस कंपनी में काम करना सभी रेसलर का सपना होता है। इस वजह से जो भी इस कंपनी में आता है वो अपने सपनों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 25 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें
पूरे साल WWE रेसलर का सबसे ज्यादा समय ट्रैवलिंग में बीत जाता है। परिवार से ज्यादातर दूर ही ये रहते हैं। रियल लाइफ में कई दिक्कतों की वजह से सुपरस्टार्स को मानसिक तनाव से भी जूझना पड़ता है। इन दिक्कतों का असल इनके दिमाग और शरीर पर बुरी तरह पड़ता है। WWE हमेशा अपने सुपरस्टार्स की मदद करता हैं। WWE के अंदर ही नहीं बल्कि सुपरस्टार्स की रियल लाइफ में भी ऐसे कई किस्से रहे हैं। आइए 5 ऐसे पूर्व सुपरस्टार्स की बात करते हैं जिन्हें WWE ने रिंग के बाहर असल जिंदगी में मदद की है।
विंस मैकमैहन ने WWE हॉल ऑफ फेमर मिकी फोली की वजन घटाने में मदद की
WWE में दिग्गजों का नाम जब आता है तो उसमें मिक फोली को भी पुकारा जाता है। मिक फोली ने विंस मैकमैहन की कंपनी को अपना खून पसीना दिया है। सबसे ज्याद एक्टिव रेसलर के तौर पर मिक फोली ने यहां पर काम किया। आज भी फैंस इनके मैच देखना पसंद करते हैं। एट्टीयूड एरा के सबसे बड़े सुपरस्टार के तौर पर मिक फोली को जाना जाता है।
एक बार सवाल जवाब सैशन में मिक फोली ने फैंस को एक मजेदार बात बताई थी। वजन कम करने को लेकर इस बात ने सभी का मन मोह लिया था। मिक फोली ने बताया कि विंस मैकमैहन ने उन्हें वजन कम करने के लिए बहुत प्रेरित किया था।फोली ने कहा कि विंस के कहने पर मैंने बहुत वजन कम किया था। मिक फोली इस बात के लिए हमेशा विंस मैकमैहन को धन्यवाद देते हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE Clash of Champions में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंत