AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) की शुरुआत साल 2019 की शुरुआत में हुई थी और केवल ढाई साल में टोनी खान (Tony Khan) ने इसे WWE का सबसे बड़ा विरोधी प्रोमोशन बना दिया है। AEW रेटिंग्स के मामले में WWE की डेवलपमेंटल ब्रांड NXT से पहले ही काफी आगे निकल चुकी है।इसलिए अब विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) को चीजों को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए। कुछ हफ्ते पहले सीएम पंक (CM Punk) ने AEW को जॉइन कर WWE को बहुत बड़ा झटका दिया है, लेकिन अब इस लिस्ट में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) और एडम कोल (Adam Cole) जैसे बड़े नाम भी शामिल हो गए हैं।केवल साल 2021 में ही AEW कई सबसे लोकप्रिय प्रो रेसलर्स को साइन कर चुका है, जिनमें से कुछ WWE वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 पूर्व WWE चैंपियंस के बारे में जो 2021 में AEW को जॉइन कर चुके हैं।पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन ने AEW को जॉइन कियाWhen the marquee says #BryanDanielson it might as well just say WRESTLING. #AEWAllOut pic.twitter.com/gBNrYsrx8K— All Elite Wrestling on TNT (@AEWonTNT) September 6, 2021डेनियल ब्रायन कई बार WWE में आ चुके हैं और कई बार जा भी चुके हैं, लेकिन उनके WWE करियर को उड़ान साल 2010 के बाद मिली। ब्रायन बिना कोई संदेह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले WWE सुपरस्टार्स में से एक रहे।30 अप्रैल 2021 के SmackDown एपिसोड में ब्रायन ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चैलेंज किया था, जिसमें शर्त रखी गई थी कि अगर ब्रायन की हार हुई तो उन्हें SmackDown छोड़कर जाना होगा। किसी ने नहीं सोचा था कि वो केवल SmackDown ही नहीं बल्कि WWE को छोड़कर जाने वाले हैं।CM PUNKBRYAN DANIELSONADAM COLEWHAT IS GOING ON?!?!#AEWAllOut pic.twitter.com/Dt4zhpeyst— B/R Wrestling (@BRWrestling) September 6, 2021डेनियल ब्रायन 5 बार के WWE चैंपियन रहे हैं और हाल ही में हुए All Out 2021 पीपीवी में उन्होंने अपना AEW डेब्यू कर पूरे प्रो रेसलिंग यूनिवर्स को चौंका दिया है। ब्रायन All Out पीपीवी के मेन इवेंट में क्रिश्चियन केज के बचाव में रिंग में आए थे।