डब्लू डब्लू ई (WWE) ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए एक बार वर्ल्ड चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती होनी चाहिए। बहुत से लैजेंड्स यह टाइटल जीत चुके हैं और कुछ ऐसे है जो अभी WWE के मेन इवेंट का हिस्सा है। जैसे सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और द मिज़ इन्होंने यह सारे टाइटल जीत रखे हैं। WWE में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी है जो ग्रैंड स्लैम पूरा करने के करीब हैं। कोई इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत चुका है तो वर्ल्ड चैंपियनशिप रहती है या टैग टीम चैंपियनशिप।
ये भी पढ़ें:WWE Rumor राउंड अप- रोमन रेंस के नए विरोधी का नाम सामने आया, पंक वापसी से एक कदम दूर?
यह 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने मिड-कार्ड चैंपियनशिप तो जीत रखी है। लेकिन अभी तक ग्रैंड स्लैम पूरा नहीं किया है-
#5 शैल्टन बैंजामिन
![शà¥à¤²à¥à¤à¤¨ बà¥à¤à¤à¤¾à¤®à¤¿à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9b03e-15720016059944.png 1920w)
अपने हाल ही के करियर में शैल्टन WWE के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद साबित नहीं हुए है। लेकिन वह 2002 से लेकर 2010 तक रॉ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। बैंजामिन एक बहुत बढ़िया एथलीट हैं उन्होंने तीन बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हुई है। इसके साथ-साथ वह एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और दो बार टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं।
शैल्टन बैंजामिन ने अपना पहला इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल 2004 में क्रिस जैरिको को हराकर हासिल किया था। वह टाइटल बैंजामिन के पास 244 दिन तक था और यह उस समय की सबसे लंबी स्ट्रीक थी। बैंजामिन ने साल 2008 से 2009 के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने पास लगभग 240 दिन तक रखी थी। इतने ज्यादा समय तक टाइटल जीते रखना ही दिखाता है कि शैल्टन WWE के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। लेकिन उन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियंस की लिस्ट में शामिल होने के लिए केवल एक वर्ल्ड टाइटल जीतना होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 शिंस्के नाकामुरा
![शिà¤à¤¸à¥à¤à¥ नाà¤à¤¾à¤®à¥à¤°à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ebc2d-15720014248194.png 1920w)
शिंस्के नाकामुरा ने अपनी एक धमाकेदार शुरुआत NXT से की थी। वह सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है जो WWE में आए हैं। नाकामुरा ने अपने WWE करियर की शुरुआत सैमी जेन के खिलाफ एक मैच में की थी। शिंस्के ने 2018 में रॉयल रंबल जीती थी। उन्होंने आखिर में रोमन रेंस को बाहर किया था। शिंस्के नाकामुरा की आगे चलकर एजे स्टाइल्स के साथ दुश्मनी शुरू हुई लेकिन उसमें वह हार गए।
पूर्व NXT चैंपियन ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जैफ हार्डी को हराकर जीती थी। शिंस्के अब इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। यह बात तो अभी कहना मुश्किल है कि वह कभी WWE चैंपियनशिप जीतेंगे। लेकिन ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए उन्हें यह जीतना पड़ेगा।
#3 जैक राइडर
![à¤à¥à¤ राà¤à¤¡à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c76c-15720014248032.png 1920w)
जैक राइडर को ग्रैंड स्लैम में शामिल होने के लिए केवल WWE चैंपियनशिप जीतने की जरूरत है। वह दो बार के टैग टीम चैंपियन हैं। जैक ने दोनों मिड-कार्ड चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप 2011 में जीती थी। टाइटल हारने के बाद वह बहुत समय तक WWE में दिखाई नहीं दिए।
रेसलमेनिया 32 में नेविल की चोट के कारण उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लैडर मैच से बाहर होने पड़ा। नेविल की जगह मैच में जैक राइडर ने ली। जैक उस मुकाबले में जीत गए थे और यह पूरे WWE यूनिवर्स के लिए चौंकाने वाली बात थी। राइडर वह टाइटल भी जल्द ही हार गए थे। लेकिन राइडर ने कभी WWE चैंपियनशिप नहीं जीती।
#2 बॉबी लैश्ले
![बà¥à¤¬à¥ लà¥à¤¶à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7348f-15720014248099.png 1920w)
बॉबी लैश्ले को WWE में एक पॉवरहाउस की तरह बुक करा था और उन्होंने कुछ समय के लिए इसी तरीके से काम भी किया है। बॉबी ने अपने करियर के शुरुआती दो साल में ही ECW और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत ली थी। लेकिन अब ECW टाइटल बंद हो चुका है तो उसे ग्रैंड स्लैम के लिए नहीं माना जाएगा। लैश्ले कभी टैग टीम चैंपियन भी नहीं बने है और ना ही वह कभी WWE चैंपियन बने है।
लैश्ले ने रेसलमेनिया 34 के बाद रॉ में अपनी वापसी की थी। उसके बाद से वह दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन चुके हैं। रेसलमेनिया 35 में वह अपना टाइटल फिन बैलर के खिलाफ हार गए थे। आने वाले समय में अगर लैश्ले WWE चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप जीत जाते है तो वह भी ग्रैंड स्लैम चैंपियंस में शामिल हो सकते हैं।
#1 केविन ओवेंस
![à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨ à¤à¤µà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b3997-15720014251167.png 1920w)
केविन ओवेंस ने लगभग वह सब किया है जिससे उनका नाम ग्रैंड स्लैम चैंपियंस में शामिल हो। लेकिन वह एक टाइटल नहीं जीत पाए टैग टीम चैंपियनशिप। केविन ने WWE में अपनी धमाकेदार शुरुआत जॉन सीना को हराकर की थी। जल्द ही फिर वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बन गए थे, बाद में वह डीन एम्ब्रोज़ के खिलाफ इसे हार गए थे।
रॉ के एक एपिसोड में वह यूनिवर्सल चैंपियन बने और रेसलमेनिया 33 में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। आगे चलकर वह यह दोनों टाइटल क्रिस जैरिको और एजे स्टाइल्स के खिलाफ हार जाते हैं। उन्हें सिर्फ एक टैग टीम पार्टनर की तलाश है जिसके बाद वह टैग टीम चैंपियन बनकर ग्रैंड स्लैम में शामिल हो सकते हैं।