द ग्रेट खली (The Great Khali) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए भारत का काफी ज्यादा नाम बनाया है। साथ ही खली की वजह से कई सारे लोगों ने WWE देखना शुरू किया। भारत में इस दिग्गज ने WWE की वजह से ढेरों फैंस बनाए हैं। द ग्रेट खली अपनी हाइट और जबरदस्त बॉडी के लिए जाने जाते थे।उन्हें नीचे गिरा पाना किसी के लिए आसान नहीं रहता था। उन्होंने अपने WWE करियर में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। द ग्रेट खली को कई सारे दिग्गजों पर जीत मिली हैं। साथ ही वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं। देखा जाए तो उन्होंने हर एक भारतीय को WWE देखने पर मजबूर किया है।Roman Reigns with The Great Khali. 📸 pic.twitter.com/up8OMbQfi2— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) April 17, 2021ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी ब्रॉक लैसनर से मैच नहीं हो पाया2014 के बाद से ही द ग्रेट खली ने WWE में दिखाई देना बंद कर दिया है। इसके बावजूद वो कुछ मौकों पर नजर आए हैं। काफी कम लोगों को द ग्रेट खली के WWE में 5 अंतिम मैचों के बारे में पता होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम द ग्रेट खली के WWE में 5 अंतिम मुकाबलों पर नजर डालने वाले हैं।5- WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने डेमियन सैंडो को पराजित किया थाThe Great Khali mng atas Damien Sandow stlh memberinya "Punjabi Clunch" #RAW pic.twitter.com/jAnwJV7w1a— Show Off Store (@TheShowOffStore) July 2, 2014द ग्रेट खली और डेमियन सैंडो के बीच जून 2014 में Raw के एक एपिसोड में मैच देखने को मिला था। इस मैच में काफी मजेदार चीज़ें देखने को मिली। WWE ने इस मैच को फिलर की तरह बुक किया था। मैच में द ग्रेट खली की जीत के चांस सबसे ज्यादा थे और कुछ ऐसा ही मुकाबले में देखने को मिला।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को शॉक कर दियाद ग्रेट खली ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की। साथ ही डेमियन सैंडो को एक बड़ी हार मिली। खैर, उन्हें इस दिग्गज सुपरस्टार के साथ मैच लड़ने का बड़ा मौका मिला था। इस मुकाबले के बाद से खली ने टीवी टेपिंग्स पर काफी कम मुकाबले लड़े थे। डेमियन सैंडो उनके लिए जरूर यादगार विरोधी रहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।