5 WWE दिग्गज जिन्होंने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच, एक रेसलर इस साल होगा रिटायर

WWE
जानिए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

WWE Legends With Most Wins: WWE का इतिहास बहुत तगड़ा रहा है। सालों से चल रहे मनोरंजन की इस दुनिया में कई सुपरस्टार्स आए और चले गए। कुछ ने बड़ा नाम बनाया तो कुछ फ्लॉप रहे। स्टार्स ने हमेशा मैचों में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता। रेसलर्स बिजनेस में बड़ा नाम बनाने के लिए कदम रखते हैं तो उन्हें सभी चीजों पर ध्यान देना होता है। माइक स्किल और इन-रिंग एक्शन को ज्यादा तवज्जो मिलती है। इस आर्टिकल में हम उन 5 दिग्गजों की बात करेंगे जिन्होंने रेसलिंग इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

Ad

#5 WWE में जॉन सीना का जलवा अभी भी जारी है

Ad

जब WWE में बड़े स्टार्स का जिक्र होता है तो जॉन सीना का नाम भी लिया जाता है। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन हमेशा फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। वो करीब एक दशक से ज्यादा समय तक WWE का फेस बने रहे। सीना अपने करियर में अभी तक 2298 मैच लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें 1806 मुकाबलों में जीत मिली है। आपको बता दें WWE में 2025 उनका अंतिम है। हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था।

#4 टिटो सैंटाना ने WWE में कमाया खूब नाम

Ad

टिटो सैंटाना का भी WWE में काम हमेशा बेहतर रहा। कंपनी ने समय-समय पर उन्हें तगड़ा पुश दिया। उन्होंने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। सैंटाना ने अपने करियर में कुल 2931 मुकाबले लड़े। उन्होंने 1844 मैचों में जीत हासिल की। 846 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रेसलिंग की दुनिया में उनका बहुत ऊंचा नाम है।

#3 WWE में द अंडरटेकर ने हमेशा जीता सभी का दिल

Ad

Survivor Series 1990 में WWE में डेब्यू के बाद से द अंडरटेकर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने खास कैरेक्टर से वो छा गए। सभी की जुबान पर आज भी उनका नाम रहता है। कुछ साल पहले टेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। टेकर ने अपने करियर में कुल 2495 मुकाबले लड़े, जिनमें उन्होंने 1864 मैचों में जीत हासिल की। आज भी अंडरटेकर कभी-कभी WWE रिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।

#2 ब्रेट हार्ट की WWE दिग्गजों में होती है गिनती

Ad

विवादों के बावजूद WWE में ब्रेट हार्ट का करियर बहुत ही बेहतरीन रहा। उन्होंने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल और वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। इसके अलावा पांच बार वो WWE चैंपियन भी बने। हार्ट ने कुल 2997 मैचों में हिस्सा लिया। 1916 में उन्हें जीत मिली। देखा जाए तो उनका रिकॉर्ड काफी जबरदस्त है। अगर वो इंजर्ड नहीं होते तो फिर और भी जलवा बिखेर सकते थे।

#1 पेड्रो मोरालेस ने WWE की दुनिया में खूब वाहवाही लूटी

आपको बता दें WWE के पहले ट्रिपल क्राउन चैंपियन हॉल ऑफ फेमर पेड्रो मोरालेस थे। रेसलिंग में उनके द्वारा किए गए कारनामों को कोई नहीं भूल सकता है। उनके खास कैरेक्टर को आज भी याद किया जाता है। अपनी मजबूती के लिए वो जाने जाते थे। मोरालेस ने अपने धमाकेदार करियर में कुल 2941 मुकाबले लड़े और 1987 में जीत हासिल की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications