John Cena ने WWE से रिटायरमेंट का किया ऐलान, Money in the Bank 2024 में चौंकाने वाला खुलासा कर फैंस को दिया करारा झटका

WWE
WWE दिग्गज जॉन सीना ने Money in the Bank में की एंट्री (Photo: WWE.com)

John Cena Announces Retirement: WWE Money in the Bank 2024 में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज इस बार मिला। जॉन सीना (John Cena) ने अचानक एंट्री कर बड़ा ऐलान किया। कनाडा की धरती पर उन्होंने रेसलिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। ये खबर सुनकर शायद सभी फैंस को हैरानी होगी।

Ad
Ad

रेसलिंग की दुनिया में सीना का बहुत बड़ा नाम है। कई सालों से वो WWE में काम कर रहे हैं। 16 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। आजतक रिंग में आकर सीना ने फैंस का दिल जीता है लेकिन इस बार तोड़ दिया है।

Money in the Bank 2024 की होस्ट और WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस ने शो में आकर फैंस से बात की। इसके बाद उन्होंने सीना की एंट्री का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। सीना ने रिंग में धमाकेदार एंट्री अपने ही अंदाज में की। फैंस ने गजब के अंदाज में उन्हें चीयर किया।

ऐसा लगा था कि सीना कुछ मजेदार बातें अपने फैंस से कहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने WWE से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इसके बाद उन्होंने कनाडा की तारीफ की। हालांकि, इस दौरान फैंस 'No No' चैंट लगा रहे थे।

जॉन सीना ने कहा कि अगले साल Royal Rumble, Elimination Chamber और WrestleMania उनका लास्ट होने वाला है। उन्होंने इसके बाद सभी का धन्यवाद किया और चले गए। इसका मतलब साफ है कि साल 2025 में उनका जलवा दिखेगा लेकिन उसके बाद वो रिंग में नज़र नहीं आएंगे।

Ad

WWE WrestleMania XL में दिखा था जॉन सीना दम

WWE WrestleMania XL में इस साल जॉन सीना का जलवा देखने को मिला था। दरअसल नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मैच में काफी बवाल मचा था। मैच के दौरान सीना ने भी एंट्री कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के ऊपर अटैक किया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें द रॉक ने धराशाई कर दिया था। मेनिया के बाद हुए रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में भी सीना ने एंट्री की थी। उन्होंने शानदार मैच लड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications