इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। फिर अगले हफ्ते WWE रॉ में भी ये होगा। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। तीनों ब्रांड में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। कौन किस ब्रांड में जाएगा ये देखने के लिए सभी फैंस उत्साहित है। इस साल नंबर वन पर किसे लिया जाएगा ये सभी को पता है। रोमन रेंस का नाम सबसे ऊपर हैं। क्योंकि वो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस अभी यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वो स्मैकडाउन का हिस्सा है।ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania में हारने वाले पूर्व UFC चैंपियन की वापसी और कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट सामने आयासमरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी की थी और इसके बाद उनका कैरेक्टर पूरी तरह बदल गया है। रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी इस समय धमाल मचा रही है। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है। ट्राइबल चीफ वाली स्टोरी ने भी इस समय स्मैकडाउन में मजा काफी फैंस को दिलाया है। लेकिन क्या होगा अगर कंपनी बड़ा फैसला लेते हुए रोमन रेंस को WWE ड्राफ्ट में रॉ में डाल दे। तो आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे जो रोमन रेंस के रॉ में जाने से होंगी।रोमन रेंस के टाइटल में होगा बड़ा बदलावसाल 2016 ड्राफ्ट के बाद यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सभी के सामने लाया गया था। मंडे नाइट रॉ में इस टाइटल को सबसे बड़ा नाम दिया गया था। लेकिन फिर उस समय WWE चैंपियन डीन एंब्रोज को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया गया था। तो रॉ में यूनिवर्सल चैंपियनशिप फिर वर्ल्ड टाइटल बन गई थी।ये कहना गलत नहीं होगा कि लाल रंग इस टाइटल बेल्ट में WWE यूनिवर्स को पसंद नहीं आता है।Unpopular Opinion: I always liked the original WWE Universal Championship design. #SmackDown pic.twitter.com/M658lwLw9E— Daily DDT (@FanSidedDDT) November 16, 2019पिछले साल ब्रे वायट ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। स्मैकडाउन में ये कारनामा उन्होंने किया था। उन्होंने पूरी तरह इस चैंपियनशिप को बदल दिया। ये नीले रंग की हो गई थी जो आज तक चल रही है। ये इसलिए क्योंकि स्मैकडाउन की थीम नीले रंग की है। तो अगर रोमन रेंस रॉ में चले जाते हैं तो फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप का नया डिजाइन सभी के सामने आ जाएगा। WWE रॉ में इसे फिर लाल रंग से डिजाइन किया जाएगा। वैसे देखा जाए तो यूनिवर्सल चैंपियनशिप को शुरू में रॉ में ही लाया गया था और इसका मुख्य रंग लाल ही है। बाद में स्मैकडाउन में इसे बदल दिया गया था। रोमन रेंस अब ऑरिजिनल रंग में इसे ला सकते हैं।IT'S OFFICIAL: #TheFiend @WWEBrayWyatt will defend ⬇️THIS⬇️ championship against @WWEDanielBryan at #SurvivorSeries! #UniversalChampionship #SmackDown pic.twitter.com/pipFxhKawH— WWE (@WWE) November 16, 2019ये भी पढ़ें: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने खोला बड़ा राज़,बताया हार के बाद उन्होंने विंस मैकमैहन से क्या कहा?