5 रैसलर्स जो Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर सकते हैं

samoa_joe_bio-1485155375-800

क्या कोई रॉयल रम्बल पर बीस्ट को एलिमिनेट करने के योग्य है? रॉयल रम्बल केवल कुछ दिन दूर है और इसमें ब्रॉक लैसनर, द बीस्ट इंकारनेट भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। वैसे हम सब जानते हैं ब्रॉक यहां जीतने नहीं आएं है, इसलिए सवाल ये है कि ब्रॉक लैसनर को कौन एलिमिनेट करेगा? इसका सीधा जवाब गोल्डबर्ग हैं, क्योंकि रैसलमेनिया पर गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर की भिड़ंत पक्की है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं की हमारे पास विकल्पों की कमी है। ये रहे 5 रैसलर्स जो रॉयल रम्बल पर ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर सकते हैं। #5 समोआ जो आजकल समोआ जो को लेकर चर्चाएं कभी तेज़ हो गयी और वो लोगों की अपेक्षाओं के उल्ट काफी समय से NXT में काम कर रहे हैं। वैसे जापान में नाकामूरा के खिलाफ NXT ख़िताब हारने के बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे हैं। इसलिए इस बात की 100% संभावना है कि वे रॉयल रम्बल 2017 द्वारा अपना मुख्य रॉस्टर डेब्यू करेंगे। अफवाहें ऐसी है कि वे रॉयल रम्बल जीत लेंगे और ये विंस मैकमैहन द्वारा दर्शकों को दिया जानेवाला बड़ा सरप्राइज बन सकता है। दर्शक इसे रैसलमेनिया पर बहुत पसंद करेंगे। ब्रॉक लैसनर जैसे रैसलर को 60,000 दर्शकों के सामने एलिमिनेट करना, डेब्यू कर रहे समोआ जो के लिए बहुत बडी उपलब्धि होगी। इसके साथ ही दोनों के बीच फ्यूड भी शुरू हो सकती है जो कई दर्शकों की मांग है। #4 द मिज़ The_Miz_bio ऑनलाइन ऐसे कई रैसलर बैठे हैं जो सान अंटोनिओ में द मिज़ की जीत पर अपना दांव लगा रहे हैं। इतने जल्दी इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हारने के बाद ज़रूर द ऑसम वन के लिए कोई बड़ी योजना बनी होगी। वे रॉयल रम्बल के विजेता के रूप में रैसलमेनिया का हिस्सा बन सकते हैं। द मिज़ बहुत चालक है और उन्हें मौके का फायदा उठाना बखूबी आता है। वो रॉयल रम्बल जीतने के लिए बीस्ट को बाहर कर सकते हैं। ज़रा सोचिए, रिंग में ब्रॉक लैसनर, ब्रौन स्ट्रोमैन और गोल्डबर्ग मौजूद हैं। उनकी आपसी लड़ाई का फायदा द मिज़ उठा सकते हैं। यहां पर मिज़ ब्रोक को एलिमिनेट करने के लिए गोल्डबर्ग की मदद करें जिसमें वो गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर दोनों को एलिमिनेट कर दें। #3 द अंडरटेकर undertaker_wwe_picture-3-1439546947-800-1485155325-800 यहां पर अंडरटेकर को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। अंडरटेकर द्वारा रॉयल रम्बल जीतने की बहुत ज्यादा संभावनाएं है और इसलिए वो द बीस्ट, ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर सकते हैं। इसके पहले इन दोनों के बीच फ्यूड की शुरुआत हैल इन ए शैल से हुई थी और फ्यूड के अंत में जीत लैसनर की हुई। इस बार वापस इनका फ्यूड होगा और इस बार आखरी हंसी अंडरटेकर की होगी। ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग आपस में व्यस्त होंगे और वे खुद की सुरक्षा भूल जाएंगे। मैं चाहता हूँ की अंडरटेकर इसका फायदा उठाकर उन दोनों को एलिमिनेट कर दें। #2 शेन मैकमैहन rsz_shane-mcmahon-3-1483067984-800 यहां पर कुछ अनसुलझी बातें है। समरस्लैम पर रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हुए विवादस्पद मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने शेन मैकमैहन को F-5 दिया था। अफवाहें थी की रैसलमेनिया पर ब्रॉक लैसनर बनाम शेन मैकमैहन का मैच हो सकता है, लेकिन अभी इसकी संभावना कम है। इसकी संभावना रैसलमेनिया के बाद हो सकती है। शेन रॉयल रम्बल मैच में नहीं होंगे, लेकिन वे सर्वाइवर सीरीज पर टीम RAW बनाम टीम SmackDown का हिस्सा थे सान अंटोनिओ #1 टाय डिलिंजर tye-dillinge-1484960235-800 क्या हुआ? क्या आप यहां पर गोल्डबर्ग की उम्मीद कर रहे थे? गोल्डबर्ग द्वारा लैसनर का बाहर होना की सभी उम्मीद कर रहे होंगे। लेकिन विंस मैकमैहन हमेशा दर्शकों को चौंकाने का काम करते हैं। इसलिए यहां पर हमने गोल्डबर्ग का जिक्र नहीं किया है। टाय डिलिंजर NXT के युवा रैसलर है और उनके पास रॉयल रम्बल पर 10 वें इंट्रान्ट के रूप में हिस्सा लेने की संभावना है। इसके साथ ही उनके पास लैसनर को एलिमिनेट करने का भी मौका है। मैं यहां मज़ाक नहीं कर रहा। एलिमिनेट होनेपर लैसनर पागल हो जाएंगे, जैसा साल 2002 में मवेन के हाथों एलिमिनेट होनेपर अंडरटेकर हुए थे। टाय डिलिंजर अभी मुख्य रोस्टर पर नहीं आ रहे और उनके किरदार में बहुत कमी है। लैसनर जैसे सुपरस्टार को रॉयल रम्बल से बाहर कर के उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिसका असर हमे NXT पर उनके आत्मविश्वास में दिखेगा। वैसे लैसनर को एलिमिनेट करने के बाद उन्हें लैसनर के हाथों बहुत मार पड़ेगी।

App download animated image Get the free App now