बॉबी लैश्ले
बॉबी लैश्ले उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने WWE में काम कर फेम पाने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था। लैश्ले ने साल 2005 में अपना WWE डेब्यू किया और 2008 में कंपनी छोड़ दी थी। उसी साल उन्होंने जोशुआ फ्रैंकलिन को अपने MMA डेब्यू मैच में मात दी थी।
उनका MMA रिकॉर्ड 15-2 का रहा और इस दौरान वो Shark Fights हैवीवेट चैंपियन और XFN हैवीवेट चैंपियन भी बने थे। खैर 2018 में उन्होंने WWE में वापसी की और 16 साल के लंबे इंतज़ार के बाद वो 2021 में अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे।