WWE एक ऐसा शो है जिसमें ज़बरदस्त स्टोरीलाइन के साथ बढ़िया रैसलिंग भी देखने को मिलती है। पिछले कुछ समय में WWE ने WrestleMania, समरस्लैम और अन्य PPV में कुछ ऐसी स्टोरीलाइन बनाई हैं जिनके कारण ना केवल फैंस रोमांचित हुए हैं बल्कि रैसलर्स ब्लॉकबस्टर मैच देने में सफल भी हुए हैं।
कुछ कुछ स्टोरीलाइन ऐसी भी रही जिनसे एक डर का माहौल फैल गया। आइये आपको बताते हैं ऐसे 5 लम्हों के बारे में जिन्हें देखकर डर गया था WWE यूनिवर्स।
#5 ऐज का मिक फोली को जलते टेबल पर पटक देना
![Edge spears Foley on a flaming table](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3903b-15539291265016-800.jpg 1920w)
WrestleMania 22 के दौरान ऐज और मिक फोली में एक ज़बरदस्त मैच चल रहा था। ऐसा माना जाता है कि इसी मैच में ऐज एक मेन इवेंट सुपरस्टार बनकर उभरे। मैच के शुरूआती लम्हों में ऐज ने फोली को रिंग के अंदर मारा और अपना कंधा चोटिल कर लिया। बाद में फोली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शर्ट के अंदर एक तार छुपा रखी थी।
जैसे जैसे मैच अपने क्लाइमेक्स की ओर बढ़ा तब लीटा ने रिंग के बाहर पड़ी टेबल पर आग लगा दी। ऐज ने मौके का फायदा उठाते हुए फोली को एक स्पीयर दिया और दोनों रैसलर्स जलती टेबल पर जाकर गिरे। पूरा एरीना उस वक़्त बिलकुल शांत हो गया था।
ऐज ने जैसे तैसे फोली को पिन कर दिया। हालांकि WWE ने इस स्टोरीलाइन के बहुत बड़ा जोखिम उठाया। गनीमत रही कि कुछ गलत नहीं हुआ।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 केन का मास्क उतारना
![Kane's unmasking was hard to watch](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/635a7-15539292530042-800.jpg 1920w)
साल 2003 इवोल्यूशन का साल था और जितने भी विलेन थे वो मंडे नाइट रॉ में बुकर टी, गोल्डबर्ग और शॉन माइकल्स जैसे रैसलर्स के पीछे पड़े थे। इसके बाद स्टोरीलाइन कुछ ऐसी बनी कि केन और ट्रिपल एच का मैच होना था और केन अगर हार जाते तो उन्हें अपना मास्क उतारना पड़ता।
मैच में रैंडी ऑर्टन के दखल के बाद ट्रिपल एच मैच जीत गए और उसके बाद WWE यूनिवर्स ने वो देखा जो पहले कभी नहीं देखा था। केन को अपना मास्क उतारना पड़ा। केन का चेहरा बहुत डरावना था। उनका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ लग रहा था और उनके चेहरे पर गुस्सा और प्रतिशोध साफ़ देखा जा सकता था। वो पल WWE फैंस के लिए काफ़ी डरावना था।
#3 ब्रे वायट का जॉन सीना के साथ दिमागी खेल खेलना
![This visual was incredibly disturbing](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fb73c-15539294187935-800.jpg 1920w)
जॉन सीना एक बार पहले WrestleMania XXX में ब्रे वायट को हरा चुके थे लेकिन इसने ब्रे वायट को जॉन सीना को डराने से नहीं रोका।
मंडे नाइट रॉ के एक एपीसोड में जॉन सीना WWE फैंस को ये बताने आये कि किस तरह से ब्रे वायट सब कुछ ख़राब कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले सीना अपनी बात खत्म करते एरीना के अंदर ब्रे वायट का थीम म्यूजिक बजने लगा।
थोड़ी ही देर बाद बच्चों की आवाज़ आने लगी और जब लाइट ऑन हुई तो सबने देखा कि रिंग में खूब सारे बच्चे हैं और सब ने काले गाउन पहने हैं। इसके बाद लाइट्स फिर बंद हो गयी और जब दोबारा लाइट्स ऑन हुई तो दृश्य और भी ज़्यादा डरावना हो चुका था। अब सब बच्चों ने भेड़ के मास्क पहने हुए थे।
#2 विंस मैकमैहन की लीमो का जलना
![The limo blows up!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7d5fc-15539295318630-800.jpg 1920w)
2007 में सबने विंस मैकमैहन को अजीब तरह से व्यवहार करते हुए देखा। WWE के इस ओनर ने एक के बाद एक विचित्र प्रोमोज चलाये, सुपरस्टार ऐश्ले को ससपेंड कर दिया और बहुत ही ज़्यादा गुस्सैल तरीके का व्यवहार किया।
रॉ के एपीसोड में विंस मैकमैहन सबके सामने आये और बिना कोई शब्द बोले चले गए। जैसे ही विंस ने अपनी लीमो में बैठ कर दरवाज़ा बंद किया वैसे ही एक ब्लास्ट हो गया और एरीना में सभी फैंस हक्के-बक्के रह गए।
हालांकि ये एक पहले से सोचा समझा कदम था ताकि स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा सके।
#1 ब्रॉक लैसनर का रैंडी ऑर्टन पर हमला करना
![One of the most disturbing matches in history](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/a26f9-15539296437207-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2016 में दो बड़े WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन आमने सामने थे। मैच से पहले रैंडी ऑर्टन, क्रिस जैरिको के शो में बोल चुके थे कि लैसनर स्टेरॉयड लेते हैं।
ये बात लैसनर को ज़्यादा रास नहीं आयी। और एक बार जब रिंग में ब्रॉक लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को मारना शुरू किया तो उनके पंच रुके नहीं। लैसनर, ऑर्टन को एक के बाद एक पंच मार रहे थे। ये इतना ज़्यादा डरावना था कि पूरा WWE यूनिवर्स हैरान हो गया था। रैंडी ऑर्टन पूरी तरह से लहू लुहान हो चुके थे।