5 मौके जब WWE Superstars ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट से अपने दुश्मन पर बुरी तरह अटैक किया

wwe musical instrument attacks
WWE में म्यूजिक उपकरणों से खतरनाक अटैक किया गया

WWE: एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड होने के नाते WWE की पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करने की होती है। स्टोरीलाइंस जितनी दिलचस्प होंगी, उतने ही ज्यादा लोग शोज़ को लाइव देखने के लिए आएंगे। मैचों को अलग-अलग तरीकों से बुक कर अधिक दिलचस्प बनाने की कोशिश की जाती है।

Ad

कुछ ऐसे मैच भी हैं, जिनमें खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है, वहीं कई सैगमेंट्स में भी हैमर, लैडर्स और टेबल समेत कई अन्य चीज़ों के जरिए सुपरस्टार्स अपने विरोधियों का बुरा हाल करने का प्रयास करते हैं।

ऐसा नहीं है कि यहां केवल हैमर, स्टील चेयर या केंडो स्टिक्स जैसी चुनिंदा चीज़ों को ही हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कई बार संगीत के उपकरणों का उपयोग करते हुए भी रेसलर्स ने अपने दुश्मनों को बुरी तरह पीटा था। किसी ने पियानो तो किसी ने ट्रम्पेट के जरिए दूसरे रेसलर्स पर अटैक किया था। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 मौकों के बारे में जब WWE सुपरस्टार्स ने संगीत के उपकरणों का इस्तेमाल कर दूसरे रेसलर्स पर अटैक किया।

5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट से बुरी तरह अटैक किया

-12 फरवरी 2018 के Raw एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इलायस पर बहुत बड़ा गिटार देकर मारा।

-18 नवंबर 2013 के Raw एपिसोड में डेमियन सैंडो ने डॉल्फ जिगलर पर गिटार से अटैक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वहीं जिगलर ने 2 बार ड्रम उठाकर डेमियन के सिर में फंसाया था।

-2 जनवरी 2023 के Raw एपिसोड में हुई म्यूजिक सिटी स्ट्रीट फाइट में सोलो सिकोआ ने एक पियानो पर इलायस को अपना फिनिशर स्पिनिंग सोलो लगाया था।

youtube-cover
Ad

-Hell in a Cell 2017 में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में द न्यू डे के मेंबर्स ने ट्रम्पेट, काउ बेल और एक गोंग के जरिए जे उसो को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

-22 अक्टूबर 2018 के Raw एपिसोड में इलायस ने उस समय रेड ब्रांड के जनरल मैनेजर की भूमिका निभा रहे बैरन कॉर्बिन पर बहुत जोर से गिटार को देकर मारा था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications