5 सुपरस्टार्स जो हील सैथ राॅलिंस के अगले प्रतिद्वंदी हो सकते हैं 

सैथ रॉलिंंस
सैथ रॉलिंंस

#2. हम्बर्टो कारिलो

Ad
हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो मेन रोस्टर में आए सबसे नए सुपरस्टार्स में से हैं। कारिलो ने मात्र 24 साल की उम्र में सैथ राॅलिंस और एजे स्टाइल्स जैसे सुपरस्टार्स का सामना कर लिया है जो दर्शाता है कि उनका भविष्य कितना उज्जवल है। अब जबकि रॉलिंंस, हम्बर्टो का सामना कर चुके हैं लेकिन यह मैच उन्होंने बेबीफेस के रूप में लड़ा था।

Ad

साथ ही यह अगले साल होने वाले रेसलमेनिया में रॉलिंंस और कारिलो का मैच कराना काफी जल्दीबाजी होगी। इसलिए इन दोनों के फ्यूड की शुरुआत रेसलमेनिया 36 के बाद हो सकती है।

द आर्किटेक्ट माइक पर काफी शानदार है, वहीं कारिलो की माइक-कौशल उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए सैथ राॅलिंस के साथ फ्यूड के दौरान उन्हें एक मैनेजर की जरूरत पड़ेगी।

#1.रुसेव

रूसेव
रूसेव

रूसेव इस वक्त ऐसे स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं जहां उनकी वाइफ लाना उन्हें छोड़कर बॉबी लैश्ले के पास चली गई है। इस स्टोरीलाइन का कोई मतलब नहीं बनता और न ही यह स्टोरीलाइन किसी को पसंद आ रही है। देखा जाए तो रुसेव इससे अच्छे फ्यूड में शामिल होने के हकदार है।

जैसा कि आप जानते हैं कि रूसेव डे फ्यूड के दौरान दर्शक रूसेव को काफी पसंद करते थे। कंपनी द्वारा रुसेव को एक बार फिर इस तरह के गिमिक में लाकर हील रॉलिंंस के खिलाफ फ्यूड में शामिल कर देना चाहिए। रुसेव और रॉलिंंस के बीच का यह फ्यूड काफी बड़ा फ्यूड साबित हो सकता है और कंपनी को इस फ्यूड को रेसलमेनिया के बाद जरूर शुरू करना चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications