WrestleMania 34 पर शेन मैकमैहन के लिए 5 संभावित प्रतिद्वंदी

aj-shane-sd-1491493509-800

शेन मैकमैहन जिस तरह से काम करते हैं उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं कि वो 47 साल के हैं। इस उम्र में अधिकतर रैसलर्स अपने आप को स्वस्थ नहीं रख पाते तो वहीं शेन मैकमैहन हैं जो इस उम्र में जानलेवा स्टंट्स करते रहते हैं।

इसी वजह से रैसलमेनिया 2018 में शेन मैकमैहन के हिस्सा होने की संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। मैकमैहन अपने करियर में एक लम्बा सफर तय कर आए हैं और आगे भी बेहतरीन काम करते रहेंगे। यहां पर हम ऐसे ही 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे जो जिनके खिलाफ रैसलमेनिया 34 पर शेन मैकमैहन लड़ने उतर सकते हैं।

#5 एजे स्टाइल्स

शेन मैकमैहन रिंग में बेहतरीन काम करते हैं लेकिन वो तकनीकी रूप से अच्छे स्टार नहीं हैं। लेकिन पिछले साल रैसलमेनिया 33 पर एजे स्टाइल्स के खिलाफ उनका शानदार मैच हुआ था। दोनों रैसलर्स ने एक दूसरे को अपनी हद तक ले गए और वहां हमे शेन का नया रूप देखने मिला।

पिछले साल की सफलता के बाद WWE उसे वापस दोहरा सकती है। इसके लिए दोनों के बीच रीमैच करवाया जा सकता है। पिछले हफ्ते दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई थी जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

#4 डेनियल ब्रायन

12-23-04-43e85-1515834269-500

इस मैच के होने की सबसे ज्यादा संभावना है और इसे लिस्ट में ऊपर रखना चाहिए था। स्मैकडाउन लाइव में इस समय जैसी प्रोग्रामिंग चल रही है उसका इशारा शेन मैकमैहन बनाम डेनियल ब्रायन की ओर इशारा हो रहा है। इसलिए रैसलमेनिया पर इसके होने की काफी संभावना है।

डेनियल ब्रायन अच्छे तकनीकी रैसलर हैं और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। इसलिए अगर उन्हें रैसलिंग करने के लिए क्लियर कर दिया जाता है तो क्या हम उन्हें एक नॉन फुल टाइम रैसलर के खिलाफ लड़ते देखना पसंद करेंगे? ऊपर से इस मैच के होने की संभावना तभी है जब डेनियल ब्रायन को रैसलिंग करने की अनुमति मिल जाएगी।

#3 कर्ट एंगल

12-23-30-c710a-1515836125-500

ये उन मैचेस में से है जो कई दर्शकों की यादें ताजा करवा सकती है। एटीट्यूड एरा में कर्ट एंगल और शेन मैकमैहन के बीच दर्शकों को कई मैचेस देखने मिले थे। इस बार दोनों की मुलाकात अलग-अलग परिस्थितियों में हो सकती है क्योंकि एक स्मैकडाउन पर हैं तो वहीं दूसरा रॉ पर।

साल 2017 में हमने कर्ट एंगल को रैसलिंग करते देखा। वहीं रैसलमेनिया 34 पर अपने-अपने ब्रैंड को ज्यादा बेहतर बताने के लिए दोनों वापस लड़ सकते हैं।

#2 जॉन सीना

12-23-47-3f0dd-1515836887-500

रैसलमेनिया 34 पर जॉन सीना और द अंडरटेकर के बीच भिड़ंत की अफवाहें हैं लेकिन शायद ये केवल अफवाहें ही साबित हो सकती है। शेन मैकमैहन और जॉन सीना के बीच अबतक सिंगल्स मैच नहीं हुआ है।

दोनों स्टार्स WWE को अपना घर कहते हैं और इसलिए रैसलमेनिया 34 पर उनके बीच भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है। WWE यूनिवर्स इस स्तर के मैच को बेहद पसंद करेगी।

#1 ट्रिपल एच

12-24-04-fbd73-1515837716-500

हर साल रैसलमेनिया पर हमें ट्रिपल एच का शानदार शो देखने मिलता है। उनकी एंट्रेंस हमेशा से खास रही है। वहीं पिछले दो सालों से शेन मैकमैहन भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। इसलिए रैसलमेनिया के मंच पर इन दोनों स्टार्स की भिड़ंत देखने लायक होगी। दोनों के बीच स्टोरीलाइन में कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि उनके बीच रियल लाइफ स्टोरीलाइन तैयार की जा सकती है। इस स्टोरीलाइन के पीछे ज्यादा काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। WWE यूनिवर्स भी इस मैच को बेहद पसंद करेगी। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी