5 रेसलर्स जो WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं

WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं
WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस की शर्मनाक हार के बाद उनसे लड़ सकते हैं

#2 सैथ रॉलिंस और डेनियल ब्रायन

Ad
Ad

सैथ रॉलिंस और डेनियल ब्रायन के बीच एक मैच किसी भी दिन पसंद किया जाएगा। डेनियल दूसरे दिन के शो का हिस्सा हैं और अगर वो टाइटल को जीत जाते हैं तो उससे सबको फायदा ही होगा। वैसे भी सैथ के पास इस समय कोई कहानी नहीं है तो उन्हें डेनियल ब्रायन के साथ एक कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

अगर डेनियल ब्रायन टाइटल जीत जाएं और सैथ रॉलिंस एक #1 कंटेंडर मैच जीतकर डेनियल को चैलेंज करें तो ये सबके लिए अच्छा होगा। वैसे भी डेनियल ब्रायन किसी भी लड़ाई को एक्साइटिंग बना सकते हैं और अगर आप इस बात पर यकीन नहीं करते हैं तो WrestleMania में इनके मैच से जुड़ी कहानी पर एक नजर ड़ाल सकते हैं।

#1 सैथ रॉलिंस और एडम कोल

Ad

एडम कोल पहले भी मेन रोस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं पर उस समय इनका मुकाबला रॉलिस से नहीं हुआ था। एडम वो रेसलर हैं जो कभी भी किसी भी एक्शन को अच्छा कर सकते हैं और NXT में अपने काम के दौरान उन्होंने इस बात को बखूबी साबित भी किया है। एक बड़ा सवाल ये है कि ये सब करने के बाद ऐसा क्या है जो एडम कोल कर सकते हैं।

एडम एक ऐसे रेसलर हैं जो SmackDown में सैथ रॉलिंस के साथ एक लड़ाई करके खुद को बड़ा बना सकते हैं। ये वो पल है जब रेसलर्स बाकी ब्रैंड्स से मेन रोस्टर में मूव होते हैं और अगर एडम इस बदलाव का हिस्सा बनते हैं तो वो सबके लिए अच्छे एक्शन और एंटरटेनमेंट की गारंटी होगा।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications