WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अबतक WWE ने दोनों दिनों के लिए मैचों की घोषणा कर दी हैं। पहले दिन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिलने वाला है। लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को इस मैच में डिफेंड करने वाले हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी काफी ज्यादा अच्छी रही हैं।WWE CHAMPIONSHIP MATCH SET 🍿Drew McIntyre will challenge The All Mighty Bobby Lashley for the WWE title at #WrestleMania pic.twitter.com/RcyxM9S7Xf— B/R Wrestling (@BRWrestling) March 16, 2021ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीफैंस उनके मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इस मैच का विजेता निकालना काफी ज्यादा मुश्किल है। WWE के पास इस मैच को अच्छे तरीके से बुक करने का मौका है। खैर, कुछ ऐसे तरीके है जिनसे WrestleMania में बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के WWE टाइटल मैच का अंत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 37 के WWE चैंपियनशिप मैच के 5 संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।5- WrestleMania में शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर की मदद से ड्रू मैकइंटायर जीत दर्ज करेंThe Hurt Business is OVER 😧(via @WWE) pic.twitter.com/ok9tGrucLw— B/R Wrestling (@BRWrestling) March 30, 2021हर्ट बिजनेस को WWE ने पूरी तरह से अलग कर दिया है। इसके बावजूद WWE अपने फैंस को WrestleMania में सरप्राइज कर सकता है। बॉबी लैश्ले इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी में रहने के साथ ही अपने पूर्व साथियों के खिलाफ भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में वो दोनों ही लैश्ले का ध्यान भटका सकते हैं।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 2: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीवो मैच में इंटरफेयर करते हुए ड्रू मैकइंटायर की मदद कर सकते हैं। साथ ही अपने पूर्व लीडर और साथी बॉबी लैश्ले पर भारी पड़ सकते हैं। इससे बॉबी लैश्ले चैंपियनशिप हारने के बावजूद कमजोर दिखाई नहीं देंगे। साथ ही ड्रू मैकइंटायर के पास एक बार फिर WWE चैंपियनशिप आ जाएगी। WWE इस तरीके से मैच का अंत कर सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।