रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 में रोमन रेंस(Roman Reigns) ने केविन ओवेंस( Kevin Owens ) को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली है। अब रोमन रेंस रेसलमेनिया(WrestleMania ) सीजन की तरफ यूनिवर्सल चैंपियन बनकर बढ़ गए है। रोड टू WrestleMania शुरू हो गया है। रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी इस बड़े शो में कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं अब शुरू हो गई है।मेंस रंबल मैच ऐज ने जीता है। वो ब्लू ब्रांड में भी आएंगे। अभी तक उन्होंने किसी को चैलेंज नहीं किया है। अब देखना होगा कि क्या रोमन रेंस को ऐज WrestleMania के लिए चैलेंज करते हैं या नहीं। WrestleMania 37 दो दिन की होगी। ये बात तो तय है कि इन दोनों दिन में से एक दिन रोमन रेंस मेन इवेंट का हिस्सा होंगे।ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं इस समय रोमन रेंस का मोमेंटम काफी हाई है। केविन ओवेंस के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। ब्लू ब्रांड में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो रोमन रेंस को अब चुनौती दे सकते हैं। तो आइए WrestleMania 37 के लिए रोमन रेंस के पांच संभावित प्रतिद्वंदियों पर नजर डालते हैं।सैथ रॉलिंस बेबीफेस बनकर रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैंThe Messiah @WWERollins has returned at the #RoyalRumble!(via @WWE) pic.twitter.com/lOJ3BhzQsN— WWE on FOX (@WWEonFOX) February 1, 2021सैथ रॉलिंस ने रंबल मैच में वापसी की है। वो इस समय हील के रूप में काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच आगे जाकर मैच तो होना ही है। WrestleMania को होने में अभी दो महीने से ज्यााद का समय है। सैथ रॉलिंस को WWE अब बेबीफेस के रूप में ट्रांजिशन कर सकता है।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा थाइसका कारण ये भी है कि सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस का इतिहास साथ में काफी शानदार रहा है। शील्ड के दोनों हिस्सा रहे और इसके बाद कई बड़े मैच फैंस को इन्होंने दिेए है। WrestleMania में अगर सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस का मैच होता है तो ये बहुत बड़ा मैच होगा। ये इस इवेंट में हैडलाइन हो सकता है। इससे पहले भी दोनों साथ में कई अच्छे मैच लड़ चुके हैंं। इस समय अब चीजें अलग हो सकती है। रोमन रेंस हील के रूप में काम करेंगे और सैथ रॉलिंस बेबीफेस के रूप में काम करेंगे तो मजा आ जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।