WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE ने अपने इस पीपीवी के लिए बढ़िया मैच तय किये हैं। शो में 3 बड़े और महत्वपूर्ण Hell in a Cell मैच होंगे। हर कोई मुकाबलों के लिए उत्साहित है। पीपीवी के संभावित मेन इवेंट में रोमन रेंस का सामना जे उसो से Hell in a Cell 'आई क्विट' मैच में होने वाला है।दोनों भाइयों के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में मैच हुआ था। यहां द बिग डॉग ने जे का बुरा हाल कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच मुकाबला होगा। अबतक की स्टोरीलाइन जबरदस्त रही हैं और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच भी रोचक रहेगा।Tribal Chief Roman Reigns serving nothing but LOOKS pic.twitter.com/C9nzlsok3a— 💛💙 Tribal Chief Stan Account (@RomanMoxFan2010) October 24, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंतहर किसी के मन में सवाल होगा कि किस तरीके से रोमन रेंस और जे उसो के मुकाबले का अंत हो सकता है। इसलिए हम Hell in a Cell में रोमन रेंस और जे उसो के मैच के संभावित नतीजों के बारे में बात करेंगे।5- रोमन रेंस Hell in a Cell में आसानी से जे उसो से 'आई क्विट' बुलवा लेंIs @BraunStrowman going to tap?!?!?#SmackDown #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/tcQQ9PlTLt— WWE (@WWE) October 17, 2020रोमन रेंस ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में जे उसो पर जमकर हमला किया था। इसके बाद वो उठ भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में इस बार वो ट्राइबल चीफ के साथ एक सैल में बंद होंगे। इस वजह से जे उसो की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। मैच में जरूर हील रोमन रेंस का दबदबा रहेगा। अंत भी कुछ इसी तरह देखने को मिल सकता है।रोमन रेंस को जीत के लिए किसी मदद की जरूरत नहीं है। ऐसे में वो आसानी से Hell in a Cell के अंदर जे उसो से 'आई क्विट' बुलवा सकते हैं। इससे रोमन रेंस एक तगड़े हील के रूप में सामने आएंगे और मैच में इंटरफेरेंस की भी कोई जरूरत नहीं होगी।ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell प्रीव्यू: रोमन रेंस के मैच में मचेगा जबरदस्त बवाल, फैंस को मिलेगा चौंकाने वाला चैंपियन?