रॉयल रंबल पीपीवी में हुए 30 मेंस रंबल मुकाबले में नाया जैक्स ने चौंकाने वाली एंट्री की। एक ही रात में दो रंबल मुकाबलों में एंट्री करने वाली नाया जैक्स पहली WWE सुपरस्टार हैं। मेंस रंबल मुकाबले में नाया जैक्स ने मुस्तफा अली को एलिमिनेट भी किया।
रॉयल रंबल के बाद इस हफ्ते हुए रॉ में भी नाया जैक्स और डीन एम्ब्रोज़ के बीच काहसुनी देखने को मिली। जिसके बाद इंटर-जेंडर मुकाबले की अफवाह चलनी शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 मेंस सुपरस्टार्स पर जिनसे नाया जैक्स मुकाबला कर सकती हैं।
रैंडी ऑर्टन
अगर आपने मेंस रॉयल रंबल मुकाबला देखा है तो आप समझ गए होंगे कि हमने इस लिस्ट में रैंडी ऑर्टन को क्यों शामिल किया है। मेंस रंबल मुकाबले में नाया जैक्स ने एंट्री करने के बाद रैंडी ऑर्टन का सामना किया।
रैंडी के खिलाफ नाया काफी शानदार नज़र आईं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दिखा दिया कि वह किसी मेल सुपरस्टार से कम नहीं हैं। आने वाले समय में अगर नाया जैक्स का मुकाबला रैंडी ऑर्टन से होता है तो फैंस को इसमें हैरान होने की जरूरत नहीं है।
Get WWE News in Hindi Here