2019 का सबसे बड़ा रैसलिंग पे-पर-व्यू रैसलमेनिया 35 होने वाला है, इस शो के दौरान कई शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। WWE यह अवश्य चाहेगी कि वे इस शो को साल का सबसे अच्छा रैसलिंग शो बनाए। रैसलमेनिया 35 के लिए कुछ बड़े दिग्गज रैसलर जैसे- अंडरटेकर, जॉन सीना आदि को एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा। लेकिन बतिस्ता, ट्रिपल एच, ब्रॉक लैसनर, कर्ट एंगल और रोमन रेंस जैसे बड़े रैसलर इस शो में लड़ते हुए नजर आने वाले हैं।
रूमर्स के अनुसार, रैसलमेनिया 35 में होने वाले कुछ रैसलिंग मुकाबलों के रिजल्ट की भविष्यवाणी कर दी गई है। किंतु WWE अपने प्लान में कभी भी बदलाव कर सकती है, जिस कारण यह भविष्यवाणी को सही मानना पूरी तरह से ठीक नहीं है। आइए जान लेते हैं ऐसे ही की गई 5 भविष्यवाणी के बारे में, जो रैसलमेनिया के दौरान गलत साबित हो सकती है।
#5 ड्रू मैकइंटायर की रोमन रेंस के ऊपर बड़ी जीत
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9ebd1-15546256085245-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस WWE रिंग में फाइट करने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। ल्यूकेमिया से रिकवर करने के बाद, रोमन रेंस ने यह घोषणा की थी कि वे WWE में वापसी के रीमिशन पर हैं। इसके कुछ ही समय पश्चात फास्टलेन पे-पर-व्यू के लिए टीम शील्ड का मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले में रोमन रेंस हिस्सा बनते हुए नजर आए।
फास्टलेन के बाद रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच दुश्मनी शुरू हुई। रॉ के एपिसोड में जब रोमन रेंस का मुकाबला बैरन कॉर्बिन के साथ था, तब उस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दिया। यही कारण रहा कि इन दोनों रैसलर के बीच रैसलमेनिया 35 में एक सिंगल्स मुकाबला होने वाला है। खबरों के मुताबिक WWE ड्रू मैकइंटायर को काफी अच्छा पुश देना चाहती है, इस वजह से वे रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस को हराते हुए नजर आ सकते हैं। किंतु रोमन रेंस कोई छोटे रैसलर नहीं है, उन्होंने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस कारण से सिंगल्स मुकाबले में रोमन रेंस आसानी से हार नहीं मानेंगे, और शायद वे इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए नजर आ जाए।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 बतिस्ता का करियर एंडिंग मैच हारना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5c2b7-15546256401860-800.jpg 1920w)
बतिस्ता को लेकर खबर यह है कि WWE द्वारा उन्हें कंपनी में सिर्फ एक मुकाबला लड़ने के लिए बुलाया गया है और यह बात सच है तो रैसलमेनिया 35 में बतिस्ता की हार होगी। इसके साथ ही बतिस्ता का करियर WWE में समाप्त हो जाएगा। लेकिन यदि बतिस्ता चाहे तो कुछ अधिक समय के लिए WWE में रुक सकते हैं और इस रैसलमेनिया ट्रिपल एच का रैसलिंग करियर समाप्त करते हुए नजर आ सकते हैं। बतिस्ता यदि WWE में कुछ समय के लिए रुकते हैं, तो कई ऐसे सुपरस्टार है जिनके साथ हम उनका मुकाबला देखना चाहते हैं।
#3 बैकी लिंच का विमेंस चैंपियनशिप जीतना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cbafa-15546256768941-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के मेन इवेंट में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच में बैकी लिंच को विजेता के रूप में माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक रैसलमेनिया के बाद रोंडा राउजी WWE छोड़ सकती हैं या फिर वे स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बनती हुई नजर आएंगी। शार्लेट फ्लेयर के मुकाबले में जीतने की संभावना काफी कम है। ऐसे में बैकी लिंच को इस मुकाबले के विजेता के रूप में माना जा रहा है। किंतु अंतिम क्षणों में WWE अपने प्लान में बदलाव करते हुए विजेता के रूप में रोंडा राउजी को चुन सकती है।
#2 ब्रॉक लैसनर का WWE छोड़ना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/011ff-15546257185293-800.jpg 1920w)
लंबे समय से यह खबर फैल रही है कि ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर UFC में जाने वाले हैं। किंतु लगभग 1 साल हो चुका है और ब्रॉक लैसनर WWE में नजर आ रहे हैं। एक बार फिर यह बात सामने आई है कि रैसलमेनिया 35 में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप के मुकाबले में ब्रॉक लैसनर की हार होगी, और वे WWE छोड़कर चले जाएंगे। किंतु दिलचस्प बात यह है कि, पिछली रैसलमेनिया में भी ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के मुकाबले के समय यही बात सामने आई थी, किंतु अंतिम क्षणों में WWE ने अपने में बदलाव किया था। ऐसा ही कुछ WWE इस साल भी करती हुई नजर आ सकती है।
#1 बैरन कॉर्बिन का कर्ट एंगल के खिलाफ मुकाबला लड़ना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/15989-15546258448789-800.jpg 1920w)
WWE में कर्ट एंगल के अंतिम मुकाबले में उनका सामना बैरन कॉर्बिन से होने वाला है। लेकिन कोई भी दर्शक यह मुकाबला देखना पसंद नहीं करेगा। इस वजह से WWE, इस मुकाबले में बड़ा परिवर्तन करते हुए नजर आ सकती है। संभवत WWE द्वारा कर्ट एंगल के प्रतिद्वंदी के रूप में बैरन कॉर्बिन के स्थान पर किसी अन्य रैसलर को चुना जा सकता है।