WWE Smackdown: द फीन्ड द्वारा एलेक्सा ब्लिस पर अटैक के 5 बड़े कारण

द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस
द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस

WWE की सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस को पूरे WWE रोस्टर के सबसे अच्छी पर्सनालिटी वाले सुपरस्टार्स में जोड़ना कोई गलत बात नहीं होगी। शायद WWE में सिस्टर एबीगेल के कैरेक्टर को एलेक्सा से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था क्योंकि उनके पास अच्छे लुक्स के साथ-साथ अच्छी एक्टिंग स्किल्स भी हैं।

हालांकि निकी क्रॉस भी इस किरदार को अच्छे से निभा सकती थीं लेकिन हो सकता है कि मेन रोस्टर में ज्यादा अनुभव होने के कारण WWE ने ये किरदार पूर्व चैंपियन को सौंपा है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े मैच जो समरस्लैम 2020 से जोड़े जा सकते हैं

एलेक्सा ब्लिस को एक नए कैरेक्टर की जरूरत थी

WWE स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद से ही एलेक्सा ब्लिस संघर्ष करती नजर आईं है। वो 2 बार की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन और 3 बार की रॉ विमेंस चैंपियन रहीं है लेकिन पिछले कुछ महीने उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं।

इस बीच वो निकी क्रॉस के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनीं लेकिन सिंगल्स पुश के लिए उनका नए कैरेक्टर में आना बहुत जरूरी हो गया था।