WWE में ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले की दुश्मनी शुरु ना होने के 5 बड़े कारण

brock lesnar hd image wwe

#4 लैश्ले को अब तक एक बड़े रैसलर के तौर पर बुक नहीं किया गया है

Lashley's booking leaves much to be desired

लैश्ले की बुकिंग अब तक काफी अजीब रही है। वह WWE में आने से पहले तक काफी मशहूर थे और इनका एक बड़ा नाम भी था। फैंस ने उम्मीद की थी कि WWE में आने के बाद वह और मशहूर बन जाएंगे लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

WWE ने इन्हें अब तक कई घटिया स्टोरीलाइन्स और दुश्मनियों में बुक किया है और इस कारण लैश्ले को काफी नुकसान हुआ है। अब अगर अचानक से इन्हें लैसनर जैसे किसी बड़े रैसलर के खिलाफ बुक किया जाता है तो फैंस को काफी अजीब लगेगा।

अब शायद ही इन्हें कोई फैन एक खतरनाक रैसलर मानता होगा। अगर ये मुकाबला WWE को करवाना है तो उन्हें लैश्ले को स्ट्रोमैन जैसे किसी रैसलर की तरह बुक करना होगा। इससे लैश्ले और लैसनर की दुश्मनी भी इतनी अजीब नहीं लगेगी।