WWE का स्मैकडाउन (SmackDown) शो खत्म हो चुका है और इस हफ्ते शो को बेहतर बनाने में WWE ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उसकी एक बड़ी वजह ये थी कि उनका सामना एक अन्य शो से हो रहा था जो एक विरोधी कंपनी का शो था। WWE में वो हुनर है कि वो किसी भी कहानी को अच्छा कर दे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने लुक में बदलाव करके करियर को बेहतर कर लियाइसी प्रयास में उन्होंने द उसोज को इस हफ्ते कहानी के केंद्र में रखा और उसके सहारे शो के प्रति उत्सुकता बनाए रखने का प्रयास किया। रोमन रेंस और उसोज में से जिमी उसो के बीच विचारों का मतभेद है। रोमन रेंस इसका फायदा उठाना चाहते हैं पर जिमी अपने भाई जे के साथ अगले SmackDown टैग टीम चैंपियन बनना चाहते हैं। क्या रोमन रेंस ऐसा होने देंगे? आइए इस बात का जवाब ढूंढने का प्रयास करते हैं।#5 WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस जे उसो को अपने साथ रखना चाहते हैं"Whoever wins tonight, we want them NEXT WEEK."@ScrapDaddyAP makes it official, The @WWEUsos will battle for tag team gold NEXT WEEK on #SmackDown! pic.twitter.com/hmhAExdQ47— WWE (@WWE) May 29, 2021इस बात में दोराय नहीं है कि उसोस और रेंस एक ही खानदान का हिस्सा हैं। वो अलग अलग परिवारों से जरूर हैं लेकिन दोनों ही समोअन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। रोमन रेंस चैंपियन होने के साथ साथ ट्राइबल चीफ भी हैं। वो इस पद के साथ मिलने वाले अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहेंगे। जे उसो के जाने से रोमन रेंस का राइट हैंड चला जाएगा जो उनके हर आदेश को मानता है।ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिएरोमन रेंस ये जरूर चाहेंगे कि कोई अन्य उनके लिए कुछ लड़ाइयाँ या उनके आदेश का पालन करे। ऐसे में उसोस से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है। एक ही खानदान का होने के कारण उन्हें अपने कजिन भाइयों पर विश्वास भी होगा। वो किसी भी प्रकार से इस स्थिति को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे और इसलिए ये मुमकिन है कि वो उसोस को अपने साथ ही रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो बॉलीवुड की फिल्मों के अलग अलग जॉनर के लिए उपयुक्त हैंNEXT WEEK. 👀#SmackDown #TagTeamTitles @reymysterio @DomMysterio35 @WWEUsos pic.twitter.com/E8KAYfFARB— WWE (@WWE) May 29, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!