WWE में हर दौर में कुछ ना कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार्स उभरकर सामने आते हैं। 2000 के दशक में जॉन सीना (John Cena), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और बतिस्ता (Batista) जैसे सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए। वहीं 2010 के दशक में बिना कोई संदेह सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले WWE सुपरस्टार्स रहे। View this post on Instagram A post shared by The Man (@beckylynchwwe)हालांकि इस दौरान कई अन्य सुपरस्टार्स ने भी अपार सफलता हासिल की, लेकिन रॉलिंस और रेंस को भविष्य में जरूर WWE हॉल ऑफ फेम में जगह मिलेगी। मौजूदा समय की बात की जाए तो रोमन फिलहाल यूनिवर्सल चैंपियन हैं, वहीं रॉलिंस अपनी रियल लाइफ पार्टनर बैकी लिंच (Becky Lynch) का साथ देने के कारण ब्रेक पर चल रहे हैं।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE में डबल चैंपियन बनना चाहिएबैकी कुछ समय पहले ही मां बनी हैं, इसलिए खुशी के मौके पर सैथ का ब्रेक लेना बनता था। अब इंतज़ार है तो सैथ की वापसी का, इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 कारणों के बारे में आपको बताएंगे कि क्यों वापसी के बाद सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के साथ टीम बनानी चाहिए।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो सैथ रॉलिंस WWE में आने वाले समय में कर सकते हैंसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की हील टीम तहलका मचा सकती हैSpeaking of Seth Rollins' return to #SmackDown next Friday,which one do you like to see happen to our Messiah in the future?#SmackDownSaviour 👀🔥 pic.twitter.com/hkPI0eTsWj— Eddie | fan account (@_Rollins_Utd) February 6, 2021द शील्ड के टूटने के बाद विंस मैकमैहन ने निरंतर रोमन रेंस को बेबीफेस किरदार में पुश देना जारी रखा, जिसके प्रति फैंस लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे थे। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार WWE के चेयरमैन ने 2020 में उन्हें विलन किरदार में ढालने का फैसला लिया, जो अभी तक सफल रहा है।दूसरी ओर ब्रेक लेने से पहले सैथ रॉलिंस भी हील किरदार में कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं कर सके थे। दोनों अभी तक अलग-अलग किरदारों में आमने-सामने आए हैं, अब क्यों ना दोनों को हील किरदार में ढालकर साथ काम करने का मौका दिया जाए। रोमन के साथ टीम बनाकर रॉलिंस को भी एक नई शुरुआत मिल सकेगी।ये भी पढ़ें: WWE में द ग्रेट खली द्वारा लगाए गए 5 सबसे खतरनाक मूव्सWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।